2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 साल से लड़ी जा रही लंबी लड़ाई के बाद लौटी इस परिवार की खुशियां

भू प्रबंधन विभाग के द्वारा दो गांवों की सीमा निर्धारित नहीं होने के कारण उक्त एक हजार बीघा भूमि को तनाजा भूूमि में डाल रखा था।

2 min read
Google source verification
sikar news

70 साल से लड़ी जा रही लंबी लड़ाई के बाद लौटी इस परिवार की खुशियां


फतेहपुर. जमीन नाम करवाने के लिए चक्कर लगा रहे एक परिवार के घर 70 साल बाद खुशियां आई। जमीन नाम करवाने के लिए लड़ी जा रही लंबी लड़ाई शुक्रवार को खत्म हुई। तहसीलदार सरिता चौधरी ने बताया बेसवा निवासी बशीर खां ने 1998 में जमीन नाम करवाने के लिए एसडीएम कोर्ट में दावा पेश किया था, लेकिन दो गांवों के बीच सीमा विवाद होने से उक्त खातेदार के जमीन नाम नहीं हो सकी। बेसवा गांव में करीब एक हजार बीघा भूमि तनाजा भूमि के रूप में दर्ज थी। भू प्रबंधन विभाग के द्वारा दो गांवों की सीमा निर्धारित नहीं होने के कारण उक्त एक हजार बीघा भूमि को तनाजा भूूमि में डाल रखा था। खातेदार बशीर खां के पोते आसिफ बेसवा ने बताया कि उनके परदादा उक्त भूमि पर खेती कर रहे थे, उसके बाद उनके दादा बशी खां जो कि 90 वर्षीय है वो उक्त भूमि पर खेती कर रहे थे। 1998 में उन्होंने भूमि के खातेदारी अधिकार लेने के लिए एसडीएम कोर्ट में दावा पेश किया। लेकिन सीमाकंन नहीं होने के कारण डिक्री जारी नहीं हो सकी। एसडीएम रेणू मीणा ने दावा का निरीक्षण कर भूमि बेसवा तन के नाम करवाई व उसके बाद खातेदार बशीर खां को खातेदारी अधिकार दिए। शुक्रवार को गारिण्डा गांव पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में विधायक नन्द किशोर महरिया के मुख्य आतिथ्य में जमाबंदी सौंपी।

अवाप्त जमीन का फिर सर्वे हो
रामगढ़ शेखावाटी. सदीनसर गांव के ग्रामीणों की शिष्टमंडल ने तहसीलदार कपिल उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार की ओर से मंडावा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सदीनसर के पास सही सर्वे कर जमीन अवप्ति का गजट नोटिफिकेशन करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की ओर से फतेहपुर झुंझुनूं राजमार्ग के लिए हाल ही में समाचार पत्रों में जमीन आवप्त करने के लिए जारी की गई सूची में सदीनसर गांव में राजमार्ग के लिए आ रही जमीन के मालिकों के स्थान पर अन्य खसरा व मालिकों के नाम अंकित है। इससे राजमार्ग के मध्य आ रही जमीन मालिक खातेदारों को सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा आदि नहीं मिल पाएगा। तहसीलदार कपिल उपाध्याय ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फतेहपुर जाट सेना अध्यक्ष अशोक कुमार, बाबूलाल ढ़ाका, रामेश्वरलाल सहारण, गिरधारीसिंह, कृष्ण कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Story Loader