4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल की बच्ची का मुंह बोला मामा चीज दिलाने के बहाने भांजी को लेकर हुआ चम्पत

सीकर शहर में गुरुवार रात मुंह बोला मामा चार साल की बच्ची का अपहरण कर ले गया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav Saxena

Oct 04, 2019

चार साल की बच्ची का मुंह बोला मामा चीज दिलाने के बहाने भांजी को लेकर हुआ चम्पत

चार साल की बच्ची का मुंह बोला मामा चीज दिलाने के बहाने भांजी को लेकर हुआ चम्पत

सीकर. वार्ड नंबर 23 में देव गैस गोदाम के पास से गुरूवार रात को मुंह बोला मामा चार साल की बच्ची का अपहरण कर ले गया। मामा बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और ऑटो में चीज दिलाने के बहाने बैठा कर ले गया। दो घंटे तक बच्ची का पता नहीं लगने पर बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
एएसपी देवेंद्र कुमार, आईपीएस प्रोबेशन वंदिता राणा, कोतवाल कन्हैयालाल, एएसआई भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्कॉयड़ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात तक आरोपी युवक व बच्ची का कुछ पता नहीं लग सका है। 4 साल की बच्ची की मां रूख्सार पत्नी जावेद ने बताया कि शाम को करीब चार बजे भांजी मीरा के साथ आसरा दुकान पर मुल्तानी मिट्टी लेने गई थी। मीरा कुछ देर में वापस घर पर आ गई। घर आकर उसने बताया कि आसरा को मामा शरीफ लेकर गया है। वह ऑटो लेकर आया और उसमें बैठा कर चीज दिलाने के बहाने साथ ले गया है। करीब एक घंटे के बाद भी बच्ची घर लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दुकान पर जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने धर्माणा चौकी को बच्ची के अपहरण की बात कहीं।
पांच महीने से पीहर रह रही रूख्सार
रूख्सार ने बताया कि उसके पति बैंगलोर में काम करने के लिए गए है। वह पांच महीने से पीहर में रह रही है। उसका ससुराल नारवान मोहल्ले में मुस्लिम स्कूल के पास है। उसने बताया कि शरीफ घर के पास ही रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। ऑटो चलाने के कारण उसका घर पर नियमित आ जाना था। वह कई बार उसके साथ ऑटो में काम से बाहर भी गए थे। वह अपने साथ आठ साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ पिता के घर पर रहती है।
नेहरू पार्क में मिली लोकेशन
पुलिस ने शाम को शरीफ के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। शाम को उसकी लोकेशन नेहरू पार्क के पास मिली। नेहरू पार्क के पास पुलिस की टीम तुरंत पहुंची। पुलिस ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में शहर में नाकाबंदी भी कराई।