प्रोजेक्ट के तहत खाटूश्यामजी में 250 बीघा क्षेत्र में 19 विकास कार्य होंगे। इनमें डिजिटल म्यूजियम, कथा पांडाल, ओपन थिएटर व लाइट एंड साउंड शॉ, कैफेटेरिया, पार्किंग व फूड कोर्ट के अलावा मेला मैदान विकास, वेटिंग हॉल, बाउंड्री वॉल व पाथ वे, आठ आश्रय स्थल, पांच टॉयलेट ब्लॉक, 40 साइनेज बोर्ड, बिजली संबंधी कार्य, 20 स्थानों पर बैठने के लिए बैंच व 25 जगह डस्टबीन सरीखे विकास कार्य शामिल है।