Birth anniversary of Rao Raja Kalyan Singh Bahadur will be celebrated in Sikar on 136th birth anniversary: राव राजा कल्याण सिंह बहादुर के 136वें जन्म दिवस पर जयंती समारोह एवं अलंकरण कार्यक्रम 20 जून को श्री दिगम्बर जैन स्कूल में मनाया जाएगा। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। जबकि मुख्य अतिथि विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र पारीक, सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, जिला प्रमुख गायत्री कंवर राठौड़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।