11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से लौट रहे थे पति-पत्नी व बेटा, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

Road Accident in Rajasthan : बहरोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकर दौपा के पास गुरुवार को दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार उसमें जा घुसी।

2 min read
Google source verification
Road Accident in Rajasthan : बहरोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकर दौपा के पास गुरुवार को दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार उसमें जा घुसी।

शादी से लौट रहे पति-पत्नी व बेटा हुए दुर्घटना का शिकार, जबरदस्त टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

सीकर.

road accident in Rajasthan : बहरोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकर दौपा के पास गुरुवार को दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार उसमें जा घुसी। हादसे में हादसे में सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी पति धन्नाराम ( One Died in Road Accident ) की मौत हो गई। वहीं पत्नि व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक धन्नाराम हिमाचल में शराब ठेकेदार का काम करता था।

हालांकि इससे पहले पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने जाम लगा दिया था। पृथ्वीपुरा श्रीमाधोपुर निवासी बजरंग प्रजापति की रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई धन्नाराम शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुरुवार को घर से कार में हिमाचल प्रदेश के लिए निकला था। उसके साथ उसकी पत्नी किरण देवी व पुत्र सूर्यप्रकाश थे।

Car truck accident : हाइवे पर काकर दौपा के पास सुबह 7 बजे आगे चल रहे अज्ञात ट्रक चालक ने तेज गति में अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे कार उसमें जा घुसी और तीनों गंभीर घायल हो गए। जिनको अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहा उसका भाई धन्नाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया था।

Read More :

शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी थी, पत्नी की जुदाई में पति ने भी छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर हुआ दाह संस्कार

साले की शादी से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार धन्नाराम हिमाचल में 22 जून को साले की शादी में अपनी पत्नी व बेटे के साथ आया हुआ था। वापस गुरुवार सुबह 5 बजे पत्नी व छोटे बेटे के साथ गांव पृथ्वीपुरा से कार लेकर हिमाचल के लिए रवाना हुए। रास्ते में हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना के बावजूद एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने एंबुलेंस मंगा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।