
मतदान के लिए उत्सव उत्सव: जागरुक मतदाता ही लोकतंत्र का आधार
लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरुक मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार है। देश को मजबूत बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। ये विचार मंगलवार को सांवली स्थित कल्याण मेडिकल कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम में उभर कर आए।
मेरा वोट मेरी ताकत थीम पर हुए कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल नेवीएचए, केवाईसी, सी-विजल एप के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शालिनी, हिमांशु एस-थ्री आर्ट म्यूजिक एकेडमी सीकर ने आपा जावांगा वोट देवांगा गीत की डॉक्यूमेन्ट्री दिखाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवरतन कौचर ने नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को ईवीएम एप टेकनोलॉजी के जरिए स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नेछवा एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी राकेश लाटा, उपाचार्य डॉ. अशोक चौधरी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अमित, डॉ. दर्शन भार्गव, डॉ. मनसाराम सारण, डॉ. सोहन लाल आलड़िया, डॉ. सागर,मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के डॉक्टर्स, छात्र-छात्राएं, नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
रूट मार्च निकाला
आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान और निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश देने के लिए मंगलवार को सीकर में जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से रूट मार्च निकाला गया। सीकर संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन की ओर से निकाला गया रूट मार्च कल्याण सर्किल से शुरू होकर स्टेशन रोड, जाट बाजार सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तापड़िया बगीची पहुंचा। जहां रूट मार्च का समापन हुआ। रूट मार्च में पुलिस के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला क्यूआरटी टीम, स्पेरो टीम की टुकड़ी भी मौजूद रही।
मतदान कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करें
स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सीकर के छात्र-छात्राओं को स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आयुर्वेद विभाग सीकर के सहायक निदेशक डॉ. राजेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करना है। इस दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
Published on:
08 Nov 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
