7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 हजार परिवारों को मिलेगा आवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को मिलेगा हेल्थ कवरेज

केंद्र सरकार के गुरुवार को जारी अंतरिम बजट ने झटका दिया तो किसी को झुमा भी दिया।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Feb 02, 2024

20 हजार परिवारों को मिलेगा आवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को मिलेगा हेल्थ कवरेज

20 हजार परिवारों को मिलेगा आवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को मिलेगा हेल्थ कवरेज

केंद्र सरकार के गुरुवार को जारी अंतरिम बजट ने झटका दिया तो किसी को झुमा भी दिया। आयकर स्लैब में बदलाव नहीं होने पर आयकर दाताओं को जहां निराशा हाथ लगी तो आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं के चेहरे खिल उठे। योजना के तहत जिले की करीब साढ़े सात हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को हेल्थकेयर कवरेज मिलेगा। वहीं, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना की घोषणा से इस वर्ग का भी घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाने के लक्ष्य से जिले में करीब 20 हजार परिवारों को फायदा मिलने की संभावना है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलने का फायदा भी अंचल के यात्रियों को मिलेगा। हालांकि सीधे फायदे वाली घोषणाएं नहीं होने से जिले के लोगों को काफी निराशा भी हाथ लगी।

सोलर सिटी को मिलेगी ताकत

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत देश में 1 करोड़ घरों में 300 यूनिट सोलर फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की गई है। योजना के तहत हाल में सोलर सिटी घोषित सीकर जिले को लाभ मिल सकता है। सब्सिडी के साथ यहां करीब 10 हजार परिवारों को सोलर प्लांट लगाने पर फ्री बिजली का लाभ मिल सकता है।

नई रेल लाइन को लेकर गफलत

रींगस से खाटूश्यामजी तथा सालासर से नोखा रेल लाइन के सर्वे के बाद अंतरिम बजट से बजट मिलने की उम्मीद थी। पर बजट में नई रेल लाइन के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं होने पर इन लाइनों को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। हालांकि 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलने की योजना से अंचल के यात्रियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

जनता को लुभाने वाला बजट नहीं
अंतरिम बजट जनता को लुभाने वाला नहीं होकर देश की अर्थव्यवस्था पर आधारित है। दो महीने के लिए ही होने की वजह से इसमें पहले से ही टैक्स में छूट व कर स्लैब में परिवर्तन की उम्मीद नहीं थी। बजट में सबसे ज्यादा फंड का एलोकेशन डिफेंस मिनिस्ट्री को और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को हुआ। बजट में 2014-15 से पहले की 10000 व 2010-11 से पहले की 25000 तक की टैक्स डिमांड को खत्म कर दिया गया है। इससे करीब करोड़ करदाता को राहत मिलेगी।

सीए गौरव अग्रवाल, सीकर।

विजन पेश कियाआयात शुल्क सहित डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं होने से कुछ भी सस्ता या महंगा नही हुआ है। टैक्स में छूट व कर स्लैब में भी परिवर्तन नहीं हुआ है। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के लिए आवास की घोषणा अच्छी है। सीधी घोषणाओं की बजाय सरकार ने भारत के विकास का विजन प्रस्तुत किया है।

सीए रामावतार जोशी

इस बजट में आयकर की दरों व इम्पॉर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर के लिए समान कर दरें बरकरार रखी गई है। नए और पुराने टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ गई। यह बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर, ट्यूरिज्म, लॉजिस्टिक और रिसर्च पर केन्द्रित रहा।
सीए कमल जांगिड़, सीकर

विकास के साथ रोजगार सर्जनआर्थिक उन्नति और रोजगार विकास को बढ़ावा देने के लिए 50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के साथ एक लाख करोड़ का कोष स्थापित किया जाएगा। इससे कोष के दीर्घकालीन बिल पोषण या पुन: वित्त पोषण कम या शून्य ब्याज दरों पर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव से उद्योगों व व्यापार को संबल मिलेगा। विकास के साथ नया रोजगार सर्जन भी होगा।

डा. अनिल शर्मा, सहायक निदेशक, सांख्यिकी विभाग, सीकर।

पूरी तरह निराशाजनकबजट में सरकारी कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है। कर स्लैब में भी बदलाव नहीं किया गया है। अंतरिम बजट कर्मचारियों के लिहाज से पूरी तरह निराशाजनक है।

श्रवण थालौड़, जिलाध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ

इस अन्तरिम बजट में गरीब, युवा,कृषक एवं महिलाओं के उत्थान से सम्बंधित कार्यक्रमों को जारी रखते हुए आवास,सडक़, रेल एवं अन्य आधारभूत संरचना पर बल दिया गया है। पूंजीगत व्यय का सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाए रखते हुए आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। पर आयकर दरों को यथावत रखते हुए मध्यम वर्ग को निराश किया है..
हीरा लाल जांगिड़, अर्थशास्त्री व पूर्व प्राचार्य

गरीब के कल्याण व विकसित भारत का विजन: सुमेधानंद सरस्वती

अंतरिम बजट नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप व विकसित भारत का विजन है। स्टार्टअप पर टैक्स छूट देकर रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्वास्थ्य सुविधाएं, गरीब का उत्थान, अंत्योदय का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत इसकी धुरी है। बेहतर बजट के लिए वित्त मंत्री का आभार जताता हूं।स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद।