
सीकर.
नए साल की शुरूआत आज रात 12 बजे से हो जाएगी। इसी के साथ लोग एक नई सुबह के साथ अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाएगे। नया वर्ष सभी के लिए कल्याणकारी होगा। इस बार नए साल की शुरूआत बारपंच महायोग के साथ हो रही है। ऐसा संयोग एक दशक बाद आया है।
सभी के लिए लाभदायक होगा नया वर्ष
प्रसिद्व पंडित मिश्र ने बताया कि नया साल सबके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस बार नये साल की शुरूआत सोमवार से होगी। इस दिन शुक्ल, आनं? योग ??, अमृत सिद्वि व सर्वाथ सिद्वि योग एक साथ होने से विशेष संयोग बन हुआ ह जो सभी के लिए लाभदायक होगा।
शुक्र-शनि सूर्य लग्न भाव में रहेंगे
1 जनवरी के साथ ही नए साल का आगाज होगा। इस दिन शुक्र-शनि सूर्य लग्न भाव में उपस्थित रहेंगे। सूर्य भी भाग्येश होकर लग्न में बैठे है। यह एक शुभ संकेत है और इससे देश में उन्नति का संचार होगा।
महाशिवरात्री को छोड़ सभी स्नान पर्व जनवरी में होगे
इस बार महाशिवरात्री को छोड़ सभी स्नान पर्व जनवरी में ही होंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 16 को मौनी अमावस्या, 22 जनवरी को बसंत पंचमी, 31 को पूर्णिमा स्नान व चन्द्र ग्रहण महास्नान पर्व रहेंगे।
राशियों पर पड़ेगा पंच महायोग का असर
मेष- नए साल पर मेष राशि वालो को सफलता और समृद्वि दोनो प्राप्त होगी।
वृष- पंचमहायोग से व़ष राशि वालो को धन लाभ होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
मिथुन- इस बार मिथुन राशि वालो को पारिवारिक तकलीफ देखने को मिल सकती है।
कर्क- कर्क राशि वालो के लिए नया साल सफलता लेकर आएगा।
सिंह - सिंह राशि वाले नए साल पर खर्चा कम करें और धन की सुरक्षा करें।
कन्या- कन्या राशि वालो को नए वर्ष में धन लाभ होगा।
तुला- तुला राशि वालो को नए साल में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
व़श्चिक- इस बार वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक सुख प्रदान होगा।
धनु- नए साल पर धनु राशि वालो को अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा।
मकर- नए साल में आपको स्त्री कृष्ट भोगने पड़ सकते है।
कुंभ- कुंभ राशि वालो को नए साल में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
मीन- नया साल आपके लिए खर्चीला हो सकता है। अपने खर्चो का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Updated on:
31 Dec 2017 06:47 pm
Published on:
31 Dec 2017 05:41 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
