
विवाहिता ने एसपी के सामने कांस्टेबल पर लगाया बलात्कार का आरोप, लाइन हाजिर
सीकर. सीकर के इलाके में एक विवाहिता ने धोद थाने में कार्यरत सिपाही के खिलाफ बलात्कार किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने एसपी गगनदीप सिंगला को परिवाद पेश किया था। शिकायत मिलने पर सिपाही सुरेश को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच एससीएसटी सैल डीएसपी तेजप्रकाश पाठक को जांच सौंपी गई है। धोद थानाधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि विवाहिता ने सिपाही सुरेश कुमार के खिलाफ बलात्कार किए जाने का परिवाद पेश किया गया था। एसपी आफिस से उन्हें परिवाद मिला था। इसके बाद सिपाही के खिलाफ बलात्कार किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता ने जांच के एक मामले के दौरान जबरन बलात्कार किए जाने की बात कहीं है। सिपाही सुरेश के खिलाफ तीन पहले भी एक महिला को फोन कर परेशान किए जाने के आरोप लगे थे। परेशान होकर महिला के पति ने हाथ की नसें काट ली थी और गढ से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसकी जांच डीएसपी ग्रामीण कमल सिंह चौहान कर रहे है।
Published on:
23 Sept 2019 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
