script2-3 दिन से कुएं के आस-पास आ रही थी बदबू, लोगों ने अंदर देखा तो उड़ गए होश | dead body of woman found in well | Patrika News
सीकर

2-3 दिन से कुएं के आस-पास आ रही थी बदबू, लोगों ने अंदर देखा तो उड़ गए होश

Sikar Crime News in Hindi : ग्राम बरसिंहपुरा में गुरुवार को एक सूखे कुएं ( Married Woman Dead Body Found in Well ) में दो तीन दिन पुराना एक महिला का शव मिला है।

सीकरOct 11, 2019 / 02:34 pm

Naveen

2-3 दिन से कुएं के आस-पास आ रही थी बदबू, लोगों ने अंदर कर देखा तो उड़ गए होश

2-3 दिन से कुएं के आस-पास आ रही थी बदबू, लोगों ने अंदर कर देखा तो उड़ गए होश

खंडेला.

Sikar Crime News in Hindi : ग्राम बरसिंहपुरा में गुरुवार को एक सूखे कुएं ( Married Woman Dead Body Found in Well ) में दो तीन दिन पुराना एक महिला का शव मिला है। कुएं के आस पास लोग फसल कटाई कर रहे थे तो उन्हें बदबू आई तो उन्होंने कुएं में जाकर देखा तो एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। कुएं में शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो थानाधिकारी हिम्मत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। लोरिंग मशीन शव को बाहर निकलवाया तो मृतक महिला की पहचान उसके परिजनों ने ममता वर्मा (29) पत्नी प्रकाश वर्मा के रूप में की। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बुधवार को महिला के गुमशुदा होने के रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में यहां तेल को लेकर विवाद, पेट्रोल पंप को उड़ाने के लिए आग लगाई !

महिला मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से निकल गई थी। शव को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पर शुक्रवार को उसके पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। महिला की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसके कोई संतान नही थी। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मौत का कारण पारिवारिक समस्या से स्वयं द्वारा कुएं में कूदना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Home / Sikar / 2-3 दिन से कुएं के आस-पास आ रही थी बदबू, लोगों ने अंदर देखा तो उड़ गए होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो