
सीकर. दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में बुधवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप दोपहर करीब 12.37 बजे आया। इसके अलावा राजस्थान में भी लोगों ने कई देर तक भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई, वहीं भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश अफगानिस्तान हिंदूकुश में था। शेखावाटी में सीकर, चूरू, झुंझुनूं में भी लोगों ने झटके महसूस किए। मिली जानकारी के अनुसार सादुलपुर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूचना मिलते ही लोग घर और दफ्तरों से बाहर निकलकर आ गए। यद्यपि भूकंप के झटकों का एहसास उन लोगों को ही हुआ है जो शांत जगह पर बैठे हुए थे।
Published on:
31 Jan 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
