सीकर

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल अब दे रही बेरोजगारों को भी दर्द

चुनावी साल में कैसे होगी एक लाख नई भर्तियां, 17 दिन से हड़ताल पर है प्रदेशभर में मंत्रालयिक कर्मचारी

2 min read
May 04, 2023
तीन बड़ी परीक्षाओं के परिणाम अटके, नई भर्तियों की अभ्यर्थना भी हड़ताल के फेर में उलझी

मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में आमजन के काम पूरी तरह अटक गए है। अब मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल बेरोजगारों को भी दर्द देनी लगी है। मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से पुरानी भर्तियों के परिणाम अटक गए है। वहीं नई भर्तियों की विज्ञप्ति अनलॉक नहीं हो पा रही है। इस वजह से बेरोजगारों का सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। बजट में सरकार ने इस साल एक लाख भर्तियां कराने की घोषणा की है। लेकिन लगातार देरी होने की वजह से सरकार की भी मुसीबत बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ बेरोजगारों ने नई भर्तियों की विज्ञप्ति जल्द जारी करने की मांग की है। बेरोजगारों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से नई भर्तियों की राह अब भी नहीं खोली गई तो चुनावी फेर में भर्ती अटक सकती है।

सीईटी परिणाम जारी: आठ विभागों में भर्ती की तैयारी नहीं
कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले दिनों सीईटी का परिणाम जारी कर दिया। सीईटी के अंकों के आधार पर आठ विभागों में मेरिट के आधार पर इन अभ्यर्थियों में से नौकरी दी जानी है। लेकिन मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से इन विभागों में कोई तैयारी नहीं है। इस वजह से आठ लाख लाख से
अधिक बेरोजगारों का नौकरी का सपना टूट रहा है।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: पहले अप्रेल का दावा, इस महीने में आस
प्रदेश के नौ लाख से अधिक बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना भी लगातार दूर होता जा रहा है। कर्मचान चयन बोर्ड की ओर से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम अप्रेल महीने में जारी करने का दावा किया गया था। लेकिन चयन बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि प्रश्न व आंसर की को लेकर आपत्ति काफी दर्ज हुई है। मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से इस महीने में अब परिणाम का दावा किया जा रहा है।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती: अभी तक बेरोजगारों को परिणाम का इंतजार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्तियों पर भी मंत्रालयिक कर्मचारियाें के आंदोलन का साय नजर आ रहा है। अभी तक प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती के सभी विषयों का परिणाम जारी नहीं हो सका है। वहीं वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का परिणाम भी अटका हुआ है। दूसरी तरफ बेरोजगारों की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का परिणाम जारी कराने की मांग गूंज रही है।

Published on:
04 May 2023 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर