2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: जमीन विवाद: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार घायल

नीमकाथाना. सदर थाना इलाके के गुहाला के भोपाल पूरा में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले। झगड़े में दोनों गुटों से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Apr 22, 2023

Video: जमीन विवाद: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार घायल

Video: जमीन विवाद: दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार घायल

नीमकाथाना. सदर थाना इलाके के गुहाला के भोपाल पूरा में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले। झगड़े में दोनों गुटों से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मामला शांत करवा कर घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया।थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि झगड़े में एक पक्ष के मामचंद, सुनील , शारदा व दूसरे पक्ष की बादामी घायल हो गई। पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। जहां चिकित्सकों ने उनको रेफर कर दिया। वहीं झगड़े को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिनमे आपस में मुकदमे भी हुए है। दोपहर को अचानक हुए झगड़ा की सूचना पर गुहाला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Story Loader