सीकर

बेटी की शादी का झांसा देकर 1.60 लाख नकद, सोना-चांदी के जेवरात हड़प

नागौर निवासी एक जने ने बेटी का निकाह सीकर निवासी युवक से करने की कह कर 1.60 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, कपड़े आदि ले लिए।

2 min read
May 12, 2023

सीकर. नागौर निवासी एक जने ने बेटी का निकाह सीकर निवासी युवक से करने की कह कर 1.60 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, कपड़े आदि ले लिए। रुपए लेते ही परिवार निकाह करने से मुकर गया। इस पर युवती की मांग ने कोतवाली थाना में धोखाधड़ी करने व रुपए व जेवरात नहीं लौटाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रार्थिया ने बताया कि 29 सितंबर 2021 को नागौर के सुदरासन निवासी तौफिक खां पुत्र अजीम खां ने उसके बेटे से अपनी पुत्री बबली से निकाह करवाने का झांसा दिया। आरोपी ने बबली की सगाई प्रार्थीया के बेटे के साथ पांच सितंबर 2021 तय की थी।

सगाई में युवक के परिवार ने सात जोड़ी कपड़ा, 15 तोला पायजेब, एक सोने की अंगूठी, मोबाइल, 3100 रुपए नगद लड़की वालों को दिए थे। इसके बाद तौफिक ने निकाह में लगने वाला खर्चा नहीं होने की बात बताई। इसके लिए तौफिक ने उनसे 1.60 लाख रुपए उधार लिए और बबली के निकाह के दो महीने के बाद रुपए वापस देने का करार किया।

आरोपी तौफिक खां व उसके परिवार ने रुपए लेते ही उसे फोन करके बताया कि किसी कारण से ये निकाह नहीं हो सकता है। इस पर लड़के की मां ने सगाई में दिया गया सामान व उधार लिए गए 1.60 लाख रुपए लौटाने के लिए कहा। इस पर तौफिक खां ने उसे बार-बार समय दिया लेकिन सामान व उधार लिए रुपए नहीं लौटाए।

इस पर पीड़िता सामान व रुपए लेने तौफीक खां के गांव गई। इस दौरान आरोपियों ने उनसे बदतमीजी व गाली गलौच की। तौफिक खां व उसकी पत्नी सकीना, बेटा अजमद, पुत्रवधू पिंकी व पुत्री चांद ने कहा कि तुम लोगों को एक रुपया भी नहीं देंगे। पीड़िता ने बताया कि उधार दी गई राशि व सगाई के समय दिए गए सामान की वीडियो रिकार्डिंग उसके पास है।

Published on:
12 May 2023 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर