
लोक परिवहन बस की टक्कर से दादा- पोते की दर्दनाक मौत, घर में 17 साल बाद जला इकलौता चिराग बुझा
सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे के नीमकाथाना सडक़ मार्ग पर गोपाल कॉलोनी के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार लोक परिवहन की बस ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दादा-पोता की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क खून से लाल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आसपुरा मूल तथा हाल गोपाल कॉलोनी अजीतगढ़ निवासी नारायण कुमावत (80) साल सोमवार दोपहर पौत्र युवराज की साथ बाइक से अजीतगढ़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान गढ़टकनेत की तरफ से तेज गति आ रही लोक परिवहन की बस ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवराज की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा दादा नारायण कुमावत गंभीर घायल हो गए। उनको 108 एंबुलेंस से अजीतगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान नारायण कुमावत की भी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहनों को जब्त कर लिया है।
17 साल देवी देवताओं की मन्नत मांगने पर हुआ था पोता
हादसे के बाद कुमावत परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि नारायण कुमावत एवं उसके परिजनों की मन्नतों के बाद 17 साल बाद युवराज का जन्म हुआ था। दादा पोता की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक युवराज के पिता नाथूलाल ने बताया कि वे परिवार के साथ गांव आसपुरा से अजीतगढ़ आकर बस गए थे। वेे मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। परिवार के एकलौते चिराग के बुझने से मां व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
लोगों ने जताया आक्रोश
इधर हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों में तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन होने वाले हादसों से रोष नजर आया। लोगों ने पुलिस ने हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बेलगाम रफ्तार से चलने वाले लोक परिवहन व निजी बसों पर कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि इससे पहले 23 सितंबर की सुबह लोक परिवहन की बस ने गोपाल कॉलोनी के पास कारखाने में मजदूरी करने जा रहे हैं बाइक सवार के टक्कर मार दी थी ।
Published on:
27 Sept 2022 01:26 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
