
Rajasthan Weather News: विंड पैटर्न बदलने और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही सीकर के मौसम में खासा बदलाव आ गया है। गर्म प्रदेशों से आने वाली हवाओं के कारण मौसम केन्द्रों पर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिनों के दौरान प्रदेश में हीटवेव (लू) चलेगी। शेखावाटी के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
सीकर में मंगलवार सुबह से तेज धूप खिली। दोपहर में धूप में तेजी के कारण सड़कों पर कम लोग नजर आए। देर शाम तक गर्मी का असर बना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आइएमडी ने इस बार मानसून में सामान्य से अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 105% बारिश की संभावना जताई गई है। इसे ‘सामान्य से अच्छी बारिश’ माना जाता है। अल नीना का असर अब कमजोर हो गया है, जिससे मानसून पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। इसे किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होने के कारण अच्छे मानसून को अर्थव्यवस्था के लिए सुखद समझा जा रहा है। मौसम की जानकारी देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काइमेट वेदर ने अपने ताजा अनुमान में बताया था कि 2025 का मानसून सामान्य रहने वाला है। हालांकि जिन इलाकों में कम बारिश की आशंका जताई गई है, वहां सावधान रहना होगा।
17 अप्रेल को तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने और तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल आशंका है।
वहीं 18 अप्रेल को जयपुर और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भी तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने और हीटवेव की आशंका है।
Updated on:
16 Apr 2025 03:22 pm
Published on:
16 Apr 2025 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
