
कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 दिन तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि
सीकर.
RajasthanWeather forecast : सर्दी का सितम ( cold wave in Rajasthan ) कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालाकि लगातार चार दिन तक जमाव बिंदु से नीचे रहे तापमान में सोमवार को आंशिक बढ़ोतरी हुई है। फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0. 5 डिग्री दर्ज हुआ। लेकिन, सर्दी में जरा भी बदलाव नहीं हुआ। बीती रात सब कुछ जमा और थमा नजर आया। उधर, कड़ाके की इस सर्दी के बीच मौसम विभाग ( Weather Department ) के मुताबिक सीकर सहित 20 जिलों में ओलावृष्टि ( Hailstorm ) होने की आशंका है। ऐसे में आमजन के साथ किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ गई है।
इन जिलों में ओलावृृष्टि की चेतावनी ( IMDrain alert in Rajasthan )
मौसम विभाग के मुताबिक समुद्रतल से पांच किलोमीटर ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। हिमालय के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ ( Western Disturbance ) का असर 30 दिसम्बर की रात तक रहेगा। ऐसे में आगामी दिनों में सर्दी का कहर अभी ओर ज्यादा बढ़ सकता है। आगामी दो दिन भीषण सर्दी के हो सकते हैं। शीतलहर ( Cold Wave ) चलने के साथ ही न्यूनतम पारा ओर गिरने के साथ पाला गिरने की भी आशंका है। 31 दिसम्बर को मौसम खुला रहेगा। इसके बाद एक जनवरी को सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, भीलवाड़ा, चितौडगढ़़, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा जिले में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
कोहरे से शुरू हुआ दिन
शेखावाटी में रविवार की भी सुबह कोहरे में लिपटी आई। फसलों का पानी लड़ी और बर्तनों का पानी बर्फ की मोटी परत में तब्दील हो गया। रविवार होने के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे, तो जो बाहर थे वह भी गर्म कपड़ों के साथ आग जलाकर सर्दी से बचने की जुगत करते दिखे। हालांकि 9 बजे बाद धूप ने थोड़ी राहत देना शुरू किया।
किसानों की बढ़ी चिंता
लगातार लुढक़ते पारे और ओलावृष्टि की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को पाले से फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि यदि दो तीन दिन ऐसा ही हाल रहा तो सारी फसले चौपट हो जाएगी। दिन में धूप होने से अब खेतों में नुकसान नजर आने लगा है।
Published on:
30 Dec 2019 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
