13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं ने उठाया सेना के जवान की मदद का बीड़ा तो मददगार बना सोशल मीडिया

श्रीमाधोपुर फोर्सेज ग्रुप ने सोशल मीडिया से जुटाई राशि जवान हवासिंह लांबा के परिजनों को एक लाख पांच हजार रुपए की सहायता दी

less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

युवाओं ने उठाया सेना के जवान की मदद का बीड़ा तो मददगार बना सोशियल मीडिया

थोई.

इलाके के युवाओं ने सेना के जवान के परिजनों की मदद करने का बीड़ा उठाया तो इसमें सोशियल मीडिया मददगार बना। युवाओं ने सोशियल मीडिया की मदद से धनराशि एकत्र करके जवान के परिजनों को प्रदान की।
इलाके के ढाणी लंबा की तन रामपुरा में श्रीमाधोपुर फोर्सेज ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने 118 स्वतंत्र पैदल सेना ब्रिगेड समूह की संपूर्ण रखरखाव कंपनी के हवासिंह लांबा के परिजनों को एक लाख पांच हजार रुपए की सहायता दी है। गौरतलब है कि हवा सिंह नौ फरवरी 2018 को जयपुर से गांव लौटते समय रास्ते में सडक़ हादसे उनकी मौत हो गई थी। परिवार में पिता शंभूदयाल तथा माता गुलाबी देवी है एवं चार बहन श्रवण सीमा पूजा तथा सुनीता है। हवा सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवानों का मान-सम्मान जरूरी होता है, जो देश के लिए घर परिवार छोडक़र जाता है। फोर्सेज ग्रुप का यह सातवां कार्यक्रम था। इससे पूर्व छह जगह पर ऐसे परिवारों की सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता प्रदान कर चुके हैं। इस दौरान शंकरलाल शर्मा ने ‘जननी एड़ा पूत जणया’ गीत गाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरानपूर्व सरपंच नानूराम बाजिया , रामजीलाल लाल लंाबा, बाबूलाल , गोमाराम सहित कई लोग उपस्थित रहे।


बलिदान दिवस कल
पलसाना. करगिल शहीद सीताराम कुमावत का 20वां बलिदान दिवस 13 जून को शहीद सीताराम कुमावत व केएल ताम्बी राआउमावि स्थित शहीद स्मारक पर मनाया जाएगा। इससे पहले शौर्य वाहन रैली का आयोजन होगा। इस दौरान वीरांगना व शहीद परिवार का सम्मान भी होगा। इसको लेकर शहीद सीताराम जन सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसम्पर्क किया।