16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों से बोला ताबड़तोड़ हमला

हिस्ट्रीशीटर मामा खुड़ी ( History sheeter Mama Khudi ) ने खुडी गांव में फार्म हाउस पर रात एक बजे सोते समय हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र खीचड़ ( History sheeter Vijendra Khichad ) पर हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification
दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों से बोला ताबड़तोड़ हमला

दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों से बोला ताबड़तोड़ हमला

फतेहपुर.

हिस्ट्रीशीटर मामा खुड़ी ( History sheeter Mama Khudi ) ने खुडी गांव में फार्म हाउस पर रात एक बजे सोते समय हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र खीचड़ ( History sheeter Vijendra Khichad ) पर हमला कर दिया। मामा खुड़ी उर्फ रणवीर खुड़ी ने पांच-छह साथियों के साथ लाठी व सरियों से विजेंद्र खीचड़ को मारपीट कर फार्म हाउस में तोडफोड कर फरार हो गए। हिस्ट्रीशीटर ( Attack On History Sheeter ) को गंभीर अवस्था में सीकर रेफर किया गया है। विजेंद्र खीचड के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आए है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सदर थानाधिकारी आलोक पूनियां ने बताया कि खुड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर विजेन्द्र खीचड़ सोमवार रात को फार्म हाउस पर अपने चार वर्ष के बच्चे के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे खुड़ी निवासी सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर मामा खुड़ी उर्फ रणवीर खुड़ी अपने पांच-छह साथियों के साथ फार्म हाउस पर पहुंचा।

Read More :

राजस्थान में व्यापारी की दुकान से 30 लाख की बड़ी चोरी, विरोध में बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, पुलिस तैनात

वहां पहुंचकर मामा खुड़ी सहित अन्य लोगों ने विजेन्द्र खीचड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-सरियों से बदमाशों ने विजेन्द्र खीचड़ को जमकर पीटा। इससे विजेन्द्र खीचड़ के हाथ फैक्चर हो गए व पैर पर भी चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने फार्म हाउस पर भी जमकर तोड़ फोड़ की व गाड़ी भी तोड़ दी। विजेन्द्र खीचड़ अपने बेटे के साथ फार्म हाउस पर सो रहा था। विजेन्द्र का भाई कुछ देर पहले ही फार्म हाउस से घर गया था। पीछे से आरोपियों ने विजेन्द्र खीचड़ पर हमला कर दिया। थानाधिकारी आलोक पूनियां ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलावस्था में विजेन्द्र को राजकीय धानुका अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर विजेन्द्र को सीकर रैफर कर दिया। पुलिस ने विजेन्द्र खीचड़ के बयान के आधार पर रणवीर उर्फ मामा, महेश जालेउ, विकास गोदारा थेथलिया, बाबूडी उर्फ बाबूलाल व दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आपसी रंजिश मान कर जांच कर रही है।

Read More :

सीकर कांस्टेबल सुसाइड मामला: 64 घंटे बाद बनी सहमति, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

25 लाख की फिरौती नही देने पर व्यापारी के घर पर सात फायर किए थे
फतेहपुर में व्यापारी रिंकू बियाणी से मामा खुडी उर्फ रणवीर ने 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए नहीं देने पर मामा खुडी ने 29 अक्टूबर 2018 को सुबह 6 बजे घर पर पहुंच कर फायर किए। 52 सैकेंड में 9 राउंड फायर कर फरार हो गए थे। रिंकू बियाणी और उनकी पत्नी संगीता बियाणी घर में ऊपर कमरे में सो रहे थे। रिंकू की बेटी की सूझबूझ के कारण वह बच गए। घर में फ्रीज और दीवारों में जाकर गोलिया लगी थी। पुलिस ने मामा खुड़ी और अन्य आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था।