
सीकर में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम पूरी तरह बदल गया है। माघ महीने में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने से सीकर में मावठ के आसार

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बैक टू बैक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर फरवरी माह के पहले सप्ताह में मौसम यूटर्न लेगा।

3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हलके से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम बिगड़ने के आसार नजर आने से किसान चिंतित हो उठे।