monsoon update news: सीकर. राजस्थान में शुक्रवार को भी बारिश होगी। बरसात कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी गति से होगी।
weather update: heavy rain alert in rajasthan. सीकर. राजस्थान में शुक्रवार को भी बारिश होगी। बरसात कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी गति से होगी। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर व स्काई मेट वेदर ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर के कुछ तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जाधेपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। जबकि स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम तथा मध्य भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां बरसात का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान का दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में भारी तथा अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़ा, सीकर व झुंझुनूं में हल्की बारिश होगी। इसी तरह तत्कालिक अलर्ट के अनुसार
भीलवाड़ा, बूंदी, चूरू, अजमेर, नागौर और बीकानेर में जिलों में आगामी दो घंटों में हल्की बारिश का असर रह सकता है।
ये है मौसमी सिस्टम
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार मानसून अक्ष की धुरी का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है, पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है। मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, सतना, गया, मालदा और फिर उत्तर-पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश से गुजर रही है। पश्चिम मध्य और निकटवर्ती दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर 4.5 के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले सप्ताह होती तेज बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अलग सप्ताह में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। उनके अनुसार 16 जुलाई के आसपास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। जो १७ से २३ जुलाई के बीच राजस्थान सहित देशभर के कई इलाकों में बारिश लेकर आएगा।