सीकर

सीकर में इस दिन छाएंगे मोदी व योगी, लेकिन मोदी पर 5 रुपए भारी होंगे योगी, अमरिका के राष्ट्रपति भी होंगे साथ…

5 में मोदी तो 10 रुपए में छाएंगे योगी

2 min read
Jan 11, 2018

सीकर.

मकर सक्रांति की तैयारियों में पतंगों से बाजार गुलजार हो उठे हैं। बाजार में पतंगों का क्रेज ऐसा है कि नरेन्द्र मोदी वाली पतंग महज पांच रुपए में तो योगी आदित्यनाथ महज दस रुपए में बिक रहे हैं।
बाजार में इस बार बच्चों में नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ अथवा सलमान खान की फोटो वाली पतंगों साथ सकारात्मक संदेश देती पतंगों का क्रेज भी दिख रहा है। बच्चे डोरेमोन, छोटा भीम व स्पाइडरमैन वाली पतंगें अधिक चाव से ले रहे हैं। मकर संक्रांति से पूर्व बाजार में पतंगों की रंगत अन्य वर्ष की तुलना में इस वर्ष सर्दी की तेजी के कारण कम है, लेकिन मकर संक्रांति का दिन नजदीक आते बाजारों में रौनक बढऩा शुरू हो गई है। इस बार रविवार को मकर संक्रांति होने के कारण बिक्री अन्य वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक होने की संभावना है।

पांच से लेकर तीन सौ रुपए वाली पतंगें
मकर सक्रांति पर पॉलीथिन से बनी पतंगों के साथ कागज की पतंगें आ रही है। जिनकी कीमत पांच रुपए से लेकर तीन सौ रुपए तक हैं। पतंग वितरक ने बताया कि पॉलीथिन की पतंग आने के कारण हर बार नए डिजायन अधिक मिल रहे है। पहले कागज की पतंगों पर ,सीमित डिजायन ही मिलते थे। बाजार में बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कूपर, कैटरीना कैफ , करीना कपूर , दीपिका पादुकोण के फोटो प्रिंट वाली पतंगों नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की पतंगे भी बाजार में बिक रही हैं। इसी तरह रात के समय उड़ाई जाने वाली चायनीज लैम्प पतंगे भी बाजार में अलग-अलग डिजायन में हैं।

चाइनीज मांझा नहीं बेचने का संकल्प
सीकर. चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने को लेकर बुधवार को सीकर जिला संयुक्त व्यापार महासंघ के बैनर तले नया शहर घंटाघर सूरजपोल गेट के आसपास के क्षेत्र में समझाइश की। दौरान व्यापारियों ने संघ की ओर से दिए गए समझाइस पत्र को भरवाया। जिसमें व्यापारियों ने चाइनीज मांझा नहीं बेचने का संकल्प किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कामदार महामंत्री राम प्रसाद मिश्रा, मनीष डिडवानिया, ओम प्रकाश मिश्रा, अनिल बंसल, बाबूलाल शर्मा, शिवदयाल धाबाई गिरधारी सेवदा रूप नारायण बेराडयि़ा विजय प्रधान नंद किशोर सैनी अनिल डोकवाल रमाकांत अग्रवाल गिरीश प्रधान महेंद्र पंसारी सज्जन अग्रवाल शकील बुरहान गगन व्यास श्री चंद ढाका अभिषेक मोदी स्वदेश शर्मा विनोद अग्रवाल रविंद्र लाटा किशोर पिलानिया अरविंद शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

नगरपरिषद टीम ने पकड़ा चाइनीज मांझा

नगर परिषद टीम ने बुधवार को पुलिस के सहयोग से चाइनीज मांझे का 35 चर्खियों से भरा एक कार्टन जफ्त किया है। कार्रवाई कोतवाली रोड पर श्रीराम टेलर की दूकान पर की गई। परिषद के राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी ने बताया कि जानकारी मिलने पर खुद मुखबीर बनकर बाजार में चक्कर लगाए। कुछ समय बाद एक बाइक सवार ने पिछे बैठाकर दुकान के सामने छोड़ दिया। गुरूवार को संबंधित थाने में दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। चाइनीज मांझे की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

परिषद ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

परिषद ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। इसमें दो वॉटसअप नंबर व एक लेनलाइन नंबर दिए गए है। इन नंबरों पर 94135702510, 9828354383 व 01472256000 सूचना कर दूकान का फोटो भी वॉटसअप कर सकते है।

Published on:
11 Jan 2018 01:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर