2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GoodNews : शेखावाटी में इस नए हाईवे पर खर्च होंगे करोड़ों रुपए, फायदा सिर्फ इन गांव-कस्बों को होगा

ये एनएच 11 फतेहपुर से मंडावा, झुंझुनूं चिड़ावा, सिंघाना होते हुए रेवाड़ी तक जाता है।

2 min read
Google source verification

चूरू. सीकर जिले की फतेहपुर तहसील से झुंझुनूं तक का सफर अब वाहन चालकों के लिए पहले की बनिस्पत और सुगम होगा। इसके लिए वर्ष 2014 में घोषित इस नए एनएच 11 के 28 किमी के टुकड़े का अपगे्रडेशन किया जाएगा। जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

OMG : पति ने भाई बनकर किया पत्नी का कन्यादान, वजह बेहद शर्मनाक और चौंका देने वाली

सरकार की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी किए जाने के बाद काम शुरू करवाने की कवायद में जुटे पीडब्ल्यूडी की एनएच शाखा के अधिकारियों ने एक फर्म को टेंडर व कार्यादेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से एनएच 11 न्यू के अपगे्रडेशन के लिए 86.24 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। विभाग की ओर से निविदा जारी की गई।

READ : मां की हत्या के बाद शव से लिपटकर रोती रही छह माह की ये बेटी

तय तिथि पर निविदाएं खोलकर सबसे कम दर वाली एक फर्म को 74.74 करोड़ रुपए का टेंडर व कार्यादेश दे दिया गया है। हाइवे की चौड़ाई 10 मीटर है। 650 किमी लंबा है एनएच 11 पीडब्ल्यूडी की हाइवे शाखा के मुताबिक जैसलमेर से रेवाड़ी के बीच एनएच 11 न्यू करीब 650 किमी लंबा है।

VIDEO : पति ने इतनी सी बात कर दी पत्नी की हत्या, वजह जानकर चौंक गए लोग

ये फतेहपुर से मंडावा, झुंझुनूं चिड़ावा, सिंघाना होते हुए रेवाड़ी तक जाता है। यहां होगा अपगे्रडेशन का काम विभाग की ओर से जारी कार्यादेश के मुताबिक फतेहपुर से मंडावा के बीच 14 किमी व मंडावा से झुंझुनूं के बीच 14 किमी की दूरी तक अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा।

काम पूरा होने के बाद फतेहपुर से झुंझुनूं तक सफर करने वालों को आवागमन में राहत मिलेगी। खड्डों के कारण लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा।

फतेहपुर-मंडावा-झुंझुनूं मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए 74.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। काम शुरू करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है।
-विनोद कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शाखा एनएच, चूरू

Story Loader