12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी के बाद अब आई शेखावाटी के लोगों के लिए दुखभरी खबर, लोगों ने सोचा भी नहीं था कि गाड़ी में बिठाकर इस हाल में छोड़ देगी रेलवे

सीकर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन पहले से चल रही ट्रेन से देरी से दिल्ली पहुंचेगी। नई ट्रेन पुरानी ट्रेन के मुकाबले आधे घंटे से ज्यादा का समय लेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

ब्रॉडगेज पर मंगलवार से शुरू हुई नई ट्रेन पुरानी (14811)से भी धीमी गति से दिल्ली तक पहुंचेगी। नई रेल दिल्ली पहुंचाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगाएगी। ऐसा स्टेशनों की संख्या बढऩे के कारण होगा। पहले वाली ट्रेन बुधवार व शुक्रवार को दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर सीकर से रवाना होती है। दिल्ली सराय रोहिल्ला में छह घंटे 40 मिनट बाद करीब नौ बजे पहुंच जाती है। नई ट्रेन रात को साढ़े दस बजे सीकर से रवाना होगी, जो करीब सात घंटे और दस मिनट बाद सुबह करीब पांच बजकर चालीस मिनट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यानी नई ट्रेन से करीब आधे घंटे का समय ज्यादा लेगी।

Read:

#campaign डेमू चले तो सीकर-फतेहपुर को हो फायदा, पढ़ेें नेताजी कद चलास्यो रेल

नई में छह स्टेशन ज्यादा

पुरानी ट्रेन में सीकर से दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित कुल 12 स्टेशन थे, जबकि नई में 18 स्टेशन हैं। नई ट्रेन में नुआं, रतनशहर, सतनाली, कनीनाखास, दहीनाजैनाबाद व पटौड़ीरोड स्टेशन भी शामिल है। नई ट्रेन पुरानी की तुलना में छह स्टेशनों पर ज्यादा रुकेगी। लुहारू में यह ट्रेन एक घंटे और दस मिनट रुकेगी।

Read:

#campaign तारीखों के ट्रैक पर हिचकोले खाती वादों की रेलगाड़ी कब चलेगी...

फस्र्ट ऐसी भी नहीं

नई ट्रेन में फस्र्ट ऐसी की भी सुविधा नहीं है। दिन वाली ट्रेन में फस्र्ट ऐसी की सुविधा है। जिसका दिल्ली तक का किराया 1215 रुपए प्रति यात्री है।

Read:

#campaign नेताजी के इस आदेश का आज भी है शेखावाटी के लोगों को इंतजार, आखिर कब तक यहां के लोगों के साथ खिलवाड़ करती रहेगी केन्द्र सरकार

एक फायदा भी

स्टेशन बढऩे से छह उन स्टेशन व उसके आस-पास रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा जहां पुरानी ट्रेन नहीं रुकती। अब यहां के यात्रियों को भी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

image