
बावड़ी. ग्राम पंचायत लाखनी के राजस्व ग्राम चारणवास में किराये के जर्जर मकान में उप स्वास्थ्य केन्द्र चल रहा है। सरपंच प्रतिनिधि महेश बाजिया ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र 2013 में स्वीकृत हुआ था। तभी से यह किराये के मकान में चल रहा है। कमरे की छत्त की पट्टियां बल्ली के बल पर रुकी है। पट्टी कभी भी गिर सकती है। एएनएम व मरीजों की जान जोखिम बना रहता है। बाजिया का आरोप है कि ब्लॉक बीसीएमओ खण्डेला को बार-बार सूचित करने के बाद भी चारणवास के उप स्वास्थ्य केन्द्र का आजतक भवन का प्रस्ताव नहीं भिजवाया गया। ग्रामीणों की मांग हैं कि भवन का प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति दिलावे। बीसीएमओ खण्डेला ओ.पी. झारवाल का कहना हैं कि गांव चारणवास के उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्रस्ताव भिजवा दिया गया हैं। बजट की स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण कराया जाएगा।
दो महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति निरस्त
खाचरियावास. जनसंवाद कार्यक्रम में चिकित्सकों की कमी का मामला गूंजने के बाद लोगों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनियुक्ति पर लगी दो महिला चिकित्सकों का डेपुटेशन निरस्त हो गया। खाचरियावास भाजपा मंडल उपाध्यक्ष माधुरी कंवर सोलंकी ने कस्बे की सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मामला उठाया था। वहीं प्रबुद्धजनों के संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व प्राचार्य श्रीराम शर्मा के द्वारा कस्बे में खारे पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कस्बे में आरो प्लांट लगवाने की बात कही। जिस पर मुख्यमंत्री ने कस्बे के लिए आरो प्लांट की स्वीकृति के लिए भी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से दिशा निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, समाजसेवी चिरंजीलाल जैन, द्वारका प्रसाद सोलंकी, सरपंच सीमा लांबा, बजरंग मांडिय़ा, जगदीश प्रसाद, पूर्व सरपंच संतोष सोलंकी, नरेंद्र सिंह शेखावत, मंगलचंद बुरडक, राजेश जैन, बाबूलाल हल्दुनिया, लोकेश शर्मा, हिम्मत सिंह, मंडल महामंत्री अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, कैलाशचंद जैन, ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
10 Apr 2018 11:12 am

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
