सीकर

राजस्थान में बड़े हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

Rajasthan Gangsters: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने शनिवार रात को जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने श्रीमाधोपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या की फिराक में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा व विक्रम गुर्जर उर्फ विक्रम बामरडा गैंग के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Feb 12, 2024

Rajasthan Historysheeter Murder Planning: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने शनिवार रात को जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने श्रीमाधोपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या की फिराक में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा व विक्रम गुर्जर उर्फ विक्रम बामरडा गैंग के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दो कारतूस 7.65 एमएम, 12 बोर के पांच कारतूस व बोलेरो गाड़ी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ खंडेला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के मुखिया व अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने बताया कि आसूचना संकलन के दौरान एजीटीएफ के एएसआई बनवारी लाल को सूचना मिली कि सीकर जिले में गैंगवार होने की आशंका है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और विक्रम गुर्जर उर्फ विक्रम बामरडा गैंग के कुछ बदमाश श्रीमाधोपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश सामोता उर्फ ओपी पुत्र भानाराम (27) निवासी सामोता की ढाणी तन शिवपुरा थाना श्रीमाधोपुर जिला नीमकाथाना की हत्या के इरादे से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्थे चढ़ा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, अब होंगे कई खुलासे


दो आरोपी हुए फरार
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इस पर एसपी करण शर्मा के सुपरविजन में टीम को रवाना किया गया। बदमाशों के खंडेला थाना क्षेत्र में होने की पुख्ता जानकारी के बाद थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार देर रात एक बोलेरो में आ रहे बदमाशो को पीछा किया। गाड़ी को घेरकर टीम ने बदमाश बोदूराम गुर्जर पुत्र गिरधारी लाल (26) निवासी पनिहारवास थाना खंडेला एवं बंटी गुर्जर पुत्र शंकर लाल (23) निवासी सेवली थाना खंडेला को पकड़ लिया। बदमाश सरदार गुर्जर (23) निवासी फतेहपुर भोमियान तथा राजकुमार गुर्जर (22) निवासी सेवली थाना खंडेला रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Updated on:
12 Feb 2024 11:02 am
Published on:
12 Feb 2024 10:46 am
Also Read
View All

अगली खबर