17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : परिवार ने भूल से चढ़ा दिए भैंरूजी महाराज को 7 लाख के गहने, मंदिर प्रशासन ने गहने वापसी पर जानें क्या कहा

गहनों की कीमत करीब सात लाख रुपए थी। श्रद्धालुओं ने गेहूं की पोटली के बजाय गहनों से भरी पोटली को भैंरूजी के मंदिर में गेहूं में फेंक दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

Sikar News : रोगस. लोक देवता भैंरूजी महाराज के दर्शन के लिए रविवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। लाखों भक्तों ने भैंरूजी महाराज के दर्शन किए। भैंरूजी महाराज के दर्शनों के लिए शनिवार शाम से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो रविवार देर रात तक जारी रहा। छोटे बच्चो का जडूला संस्कार सपन्न करवाया। भक्तों के सैलाब का आलम यह था कि दो- दो घंटो के बाद दर्शन कर पाए।

इस दौरान मंदिर कमेटी ने गर्मी को देखते हुए पानी, छाया, हवा की व्यस्थाएं कर रखी थी। उधर भैरूजी महाराज के मेले में आए एक श्रद्धालु परिवार अपने गहनों से भरा थैला भैंरूजी महाराज के दरबार में ही भूल से चढ़ा दिया। जब गलती का अहसास हुआ तो हड़कप मच गया। जानकारी के अनुसार नागौर जिले के चौसला से एक परिवार भैंरूजी के धोक लगाने आया था। बंशीलाल लिछमा देवी ने अपने गहने एक पोटली में बांध लिए।

गहनों की कीमत करीब सात लाख रुपए थी। श्रद्धालुओं ने गेहूं की पोटली के बजाय गहनों से भरी पोटली को भैंरूजी के मंदिर में गेहूं में फेंक दिया। परिजन जब अपनी कार के पास पहुंचे तो अपनी गलती का अहसास हुआ तथा इसकी सूचना मंदिर कमेटी तथा श्रीसूर्य मण्डल समाज सेवा समिति को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में चेक करने के बाद मंदिर में छानबीन की गई तो उनके गहने मिल गए। इस पर मंदिर कमेटी ने उन्हें वापस सौंप दिए।