13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढ़ाई के दौरान हुई जान-पहचान बढऩे के बाद युवती को पिछले छह साल से बनाता रहा हवस का शिकार

सदरथाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है

2 min read
Google source verification
rape


सीकर. सदरथाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चारण का बास की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 2013 में पढ़ाई के दौरान उसका संपर्क पड़ोसी गांव के युवक बाबूलाल से हुआ था। जान-पहचान बढऩे के बाद बाबूलाल उसे डरा-धमका कर पिछले छह साल से उसका देह शोषण कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। ऐसे में आरोपित बाबूलाल पुत्र जीवणराम को निशानदेही पर गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

वाहन की चपेट में आने से जरख की मौत
गणेश्वर.आगरी क्षेत्र की ढाणी बड़वाला में टोडा ***** रोड पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जरख की मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जरख को पैंथर समझकर सुबह सोशल मीडिया पर मौत होने की अफवाह फैला दी। इस पर मृत पैंथर को देखने की होड़ लग गई। मौके पर पहुंची वन विभाग के फोरेस्टर रामकुमार गुर्जर,हरदयाल सिंह ने जानवर के जरख होने की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने मृत जरख को पोस्टमार्टम के लिए वन खंड नीमकाथाना लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद मृत जरख को दफना दिया गया।

हार्ट अटैक से पिकअप चालक की मौत
श्रीमाधोपुर. कस्बे के मकान के गेट की चौखट लेकर आए एक पिकअप चालक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी शंकर लाल स्वामी ने बताया कि रेनवाल के पास स्थित रामजीपुरा निवासी भंवर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई हेमसिंह वार्ड तीन में राजेन्द्र कुमार के यहां चौखट लेकर आया था जो सामान उतारते समय गश खाकर गिरने से बेहोश हो गया। राजेन्द्र कुमार ने हेमसिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हृदयघात से उसकी मौत हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव सौंप दिया।