scriptशराब के नशे में महिला के साथ खेत में बलात्कार, युवक ने पति के जाते ही बनाया हवस का शिकार | rape with woman in farms after husband went in rajasthan sikar | Patrika News
सीकर

शराब के नशे में महिला के साथ खेत में बलात्कार, युवक ने पति के जाते ही बनाया हवस का शिकार

राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा रूल्याणी में बुधवार शाम को खेत में महिला के साथ जबरन बलात्कार ( Rape With Woman ) किए जाने मामला सामने आया है। महिला के पति ने बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है।

सीकरFeb 21, 2020 / 04:20 pm

Naveen

सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा रूल्याणी में बुधवार शाम को खेत में महिला के साथ जबरन बलात्कार ( Rape With Woman ) किए जाने मामला सामने आया है। महिला के पति ने बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि सीकर निवासी रामदेवाराम ने रूल्याणी में पीडि़ता के पास ही खेत ले रखा हैं। खेत को बंटाई पर इरफान अली को दे रखा है। रामदेवाराम दो महीने से खेत संभालने आता रहता है। बुधवार को रामदेवाराम खेत संभालने आया। उसने पीडि़ता के पति से शराब मंगवाई। दोनों ने मिलकर शराब पी और उसके बाद महिला का पति दूसरे खेत में पाइप लाइन बदलने चला गया। मौका देखकर रामदेवाराम घर के बाहर से महिला को पकड़ कर सरसों के खेत में ले गया। उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के पति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें

पति को छोड़ एसआइ के साथ रहने लगी पत्नी, जानें पूरा मामला

पति के जाते ही बनाया हवस का शिकार
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक व पीडि़ता का पति दोनों खेत में शराब पी रहे थे। इसके बाद पति खेत में पानी की पाइप लाइन डालने चला गया। पीछे से युवक महिला को पकडकऱ दूसरे खेत में ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

Home / Sikar / शराब के नशे में महिला के साथ खेत में बलात्कार, युवक ने पति के जाते ही बनाया हवस का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो