
प्रसिद्ध संत रतिनाथ महाराज का देवलोक गमन, शेखावाटी के कई इलाके रहेंगे बंद
सीकर. शेखावाटी के प्रसिद्ध संत व भजन सम्राट लक्ष्मणगढ़ के बऊधाम आश्रम पीठाधीश्वर रतिनाथजी महाराज का शुक्रवार को देवलोकगमन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 9 बजे मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसकी सूचना के साथ ही पूरे शेखावाटी में शोक की लहर दौड़ गई। 80 वर्षीय संत परलोकगमन पर हर कोई भावभीना नजर आया। उनकी पार्थिव देह हवाई जहाज से जयपुर लाई गई है। जो देर रात तक बऊ धाम पहुंचेगी। कल अंतिम दर्शनों के बाद बऊधाम में ही उनका समाधि कार्यक्रम होगा।
मण्डावा गांव में हुआ जन्म, भजनों के थे सम्राट
रतिनाथ महाराज का जन्म झुन्झुनंू जिले के मण्डावा गांव में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बचपन में ही वे फतेहपुर के नाथ आश्रम में आ गए थे। कुछ साल झुंझुनूं के टांई नाथ आश्रम में रहकर वे लक्ष्मणगढ़ के बऊं धाम में नवानाथजी महाराज के शिष्यत्व में आ गए थे। सरलता के साथ वे अपने भजन गायकी के लिए प्रसिद्ध थे। जिनके देशभर में हजारों शिष्य थे।
सीकर सहित शेखावाटी के कई कस्बे रहेंगे बंद
रतिनाथ महाराज के सम्मान में शनिवार को सीकर शहर, फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ सहित झुंझुनूं के मंडावा व नवलगढ़ सरीखे कई कस्बे बंद रहेंगे। बंद पूरी तरह स्वैच्छिक रखा गया है। जिसके लिए रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज सहित कई संतो ने आह्वान किया है।
Published on:
23 Dec 2022 07:55 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
