21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस को ओवरटेक करना पड़ा महंगा… निजी बस पलटी, दर्जनभर घायल

नीमकाथाना के मावण्डा खुर्द-खेतड़ी मार्ग पर गुरुवार शाम रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक निजी स्लीपर बस पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Gaurav kanthal

May 24, 2019

sikar

रोडवेज बस को ओवरटेक करना पड़ा महंगा... निजी बस पलटी, दर्जनभर घायल

नीमकाथाना. मावण्डा खुर्द खेतड़ी मार्ग पर गुरुवार शाम एक निजी स्लीपर बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि सिंघाना से राणाजी के उदयपुर जाने वाली निजी बस के आगे चल रही रोडवेज को ओवरटेक करते समय घुमाव में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में यात्रा कर रहे करीब 25-30 यात्रियों में तीन गंभीर घायल हो गए। लोगों ने घायल चला की ढाणी निवासी कृष्णा,उदयपुर सिटी निवासी रमेश व छात्रा नीतू कुमारी को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। बाकी सवार यात्रियों के हल्की चोटें आई। हादसे को देख मौके पर तुरंत आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ कर आए तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि इस घुमाव में पहले भी बस पलटी खा चुकी हैं। इधर यात्रियों का आरोप है कि बस को चला रहे चालक ने शराबी चालक को स्टेयरिंग दे दिया। इस कारण रोड़वेज को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया।
गुप्तांग जलाने वाले पुलिस रिमांड पर
सीकर. धोद क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण कर उनके साथ मारपीट तथा निर्वस्त्र करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। शहर कोतवाल श्रीचंद ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपी संदीप और भंवरलाल को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां कोर्ट के आदेश पर दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। जबकि निरूद्ध हुए नाबालिग को राजकीय संप्रेषण गृह में भिजवा दिया गया था। शुक्रवार को इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों ने अपने बाकी के साथियों के साथ कर्मवीर व उसके चचेरे भाई अविनाश का अपहरण करने के बाद इनके गुप्तांग जलाने का प्रयास किया था।