
पत्रिका महोत्सव: स्कूली बच्चों ने निबंध व चित्रकला में दिखाई प्रतिभा, कल मिलेगा निशुल्क उपचार
सीकर. राजस्थान पत्रिका के सीकर संस्करण के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रिका महोत्सव में दूसरे दिन सोमवार को स्कूली निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान भडाडर स्थित एसजीआर सीबीएसई स्कूल में जिलेभर के होनहारों ने कल्पनाओं की उड़ान से एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। वहीं, सीकर विद्या सीनियर सैकंडरी स्कूल में समाज निर्माण में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर अपने विचार रख प्रतिभा प्रदर्शित की।
राजस्थान पत्रिका विश्वसनीय
सीकर विद्यापीठ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक श्रवण कुमार हरितवाल की अगुआई में हुआ। इस दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों व पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रिका के समाचार विश्वसनीय व प्रमाणिक होते हैं। पत्रिका ने निष्पक्ष व निर्भिक पत्रिकारिता के माध्यम से न केवल ज्वलंत मुद्दों को उठाया है, बल्कि सरकार व व्यवस्था की खामियों को उजागर करके अपना दायित्व भी निभाया है। पत्रिका ने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में रचनात्मक बदलाव भी लाने का प्रयास किया है। उन्होंने पत्रिका से स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया। संस्था के दलबीर सिंह व प्रकाश सैनी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 11 वीं व 12वीं कक्षा के करीब तीन सौ ज्यादा छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया शेखावत ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर स्नेहा वर्मा व अदिति भटनागर और तीसरे स्थान पर निधि चौधरी, हर्षद योगी व मनीषा पूनिया रहे।
निशुल्क चिकित्सा शिविर कल
पत्रिका महोत्सव में मंगलवार को बानूड़ा गांव में डॉ अम्बेडकर विचार मंच की ओर से निशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर लगाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नाथूराम महरिया ने बताया कि सुबह दस बजे से लगने वाले शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ प्रहलाद दायमा, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सुभाष वर्मा व जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ पवन टंडन सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे तथा मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। संस्था के सदस्य प्रतीक बानूड़ा ने बताया कि शिविर को ग्रामीणों में काफी उत्साह है।
Published on:
27 Dec 2021 10:17 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
