13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: शेखावाटी उत्सव का रंगारंग समापन: अल्लाह के बंदे सुन ले…अल्लाह के बंदे

-तीन दिवसीय शेखावाटी उत्सव का रंगारंग समापन -मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शिरकत -कैलाश खेर के गानों पर मदमस्त होकर झूमे श्रोता -रंगबिरंगी आतिशबाजी से जगमगाया आसमान  

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Mar 13, 2023

VIDEO: शेखावाटी उत्सव का रंगारंग समापन: अल्लाह के बंदे सुन ले...अल्लाह के बंदे

VIDEO: शेखावाटी उत्सव का रंगारंग समापन: अल्लाह के बंदे सुन ले...अल्लाह के बंदे

लक्ष्मणगढ़. पर्यटन विभाग एवं सीकर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे में आयोजित किए जा रहे तीसरे शेखावाटी उत्सव का समापन रविवार देर शाम आतिशबाजी के साथ किया गया। रंगबिरंगी आतिशबाजी से आसमान भी रंगीन नजर आया। उत्सव में प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने अपनी शानदार गायकी का जलवा बिखेरा। खेर ने बाहुबली फिल्म के जय जयकारा, स्वामी देना साथ हमारा.. तथा कौन है वो, कहां से आया.. गीत पेश किए तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इनके अलावा खेर द्वारा प्रस्तुत आज चक लेण दे, टूटा टूटा एक परिंदा फिर से टूटा, तेरी दीवानी, यूं ही चला चल राही, मौला मेरे मौला आदि गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेर ने इस दौरान लक्ष्मणग? की लहसुन की चटनी व प्याज की तारीफ की। देर रात्रि भव्य आतिशबाजी के साथ रंगारंग शेखावाटी महोत्सव का समापन हुआ।

विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: गहलोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यहां की जनता से वादा किया कि राजस्थान में जब तक मैं हूं विकास के कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने मेरे विधायकों से खुलकर कह रखा है कि आपको जो भी मांगना है वो मांग लो। आप मांगते मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते नहीं थकूंगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं, किसानों व आमजनों के लिए बहुत काम किया है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने बहुत काम किया है, जो पूरे देश के लिए रोल मॉडल का कार्य कर रहे है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए इन्होंने पूरे प्रदेश को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की सौगात दी, जिस कारण गरीब का बच्चा अंग्रेजी माध्यम में पढ़ पा रहा है। गहलोत ने इस दौरान किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री बिजली देने की योजना को भी अपनी विशेष उपलब्धि बताई। शेखावाटी महोत्सव की तारीफ करते हुए हुए गहलोत ने डोटासरा को शाबाशी दी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लोक कलाओं को जीवित रखने के लिए जरूरी बताया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारी भीड़ को देखते हुए गहलोत ने लक्ष्मणगढ़ वासियों की जमकर तारीफ की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्यक्रम में पधारने पर आभार जताया। डोटासरा ने गहलोत के सामने मंच से ही सीकर को सम्भाग बनाने की मांग को लेकर जनता से नारे लगवाए। जिस पर गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये पिछले एक साल से सीकर को संभाग बनाने को लेकर पीछे पड़े है। कमेटी की रिपोर्ट आते ही पूरा प्रयास किया जाएगा कि आपको ये सौगात देदे। इससे पहले गहलोत व डोटासरा ने बॉलीवुड गायक कलाकार कैलाश खेर का राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनन्दन किया।

मटका दौड़ में प्रमिला, मेहंदी में पूजा, रंगोली में बबीता रही विजेता

उत्सव के तीसरे दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मटका दौड़ प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गई। मटका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रमिला सैनी, द्धितीय स्थान पर कांता जाट तथा तृतीय स्थान पर बबीता विजेता रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा सैनी द्धितीय स्थान कुसुम नीलिमा शर्मा विजेता रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बबीता, गुंजन व दिनेश तथा द्धितीय स्थान पर महिमा विजेता रही।

रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

इससे पहले शेखावाटी उत्सव के तीसरे दिन का आगाज रविवार सुबह स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया गया। कस्बे के मुरलीमनोहर मंदिर से शुरू हुई स्वच्छता जागरूकता रैली चौपड़ बाजार, लालकुआं चौक, न्यामा बाजार होते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथ में लिए स्लोगन व नारों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।