30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर दुल्हन अपहरण: प्रशासन को कल 11 बजे तक का अल्टीमेटम, विधायक बोले- 50 हजार जवानों का जाब्ता भी पड़ जाएगा कम

Sikar Bride Kidnap Update: जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से फिल्मी स्टाइल में अपहरण की गई दुल्हन का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

2 min read
Google source verification
जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से फिल्मी स्टाइल में अपहरण की गई दुल्हन का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

सीकर दुल्हन अपहरण: उबाल पर आक्रोश, विधायक बोले- 50 हजार जवानों का जाब्ता भी पड़ जाएगा कम, कल 11 बजे तक का अल्टीमेटम

सीकर।
जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से फिल्मी स्टाइल में अपहरण की गई दुल्हन (Sikar Bride Kidnap) का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर, दुल्हन को जल्द बरामद करने व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे राजपूत समाज के लोगों का आक्रोश भी उबाल पर है। उन्होंने प्रशासन को कल यानी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया हुआ है। धरने का नेतृत्व कर रहे उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा ने कहा कि आरोपियों ने जो कारनामा किया है, उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा। इससे शेखावाटी में अब शांति भी नहीं रह सकती। गुढा ने प्रशासन को भी चेतावनी दी। कहा कि प्रशासन के पास कल तक का समय है। यदि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए, तो कल कुछ भी हो सकता है। जिसमें पुलिस के लिए 50 हजार का जाब्ता भी कम पड़ सकता है। उधर, दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है। जिस कारण सीकर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए सीकर में पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है। जिले के अलावा बाहर से भी अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया है। जिसमें क्यूआरटी, आरएसी के जवान भी शामिल है।

अब तक पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। युवक अंकित जाट और दुल्हन तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल इसम मामलेे को खुद डीजीपी कपिल गर्ग मॉनिटर कर रहे है। उनका कहना है कि जल्द ही अपहरण करने वाले युवक को पकडकऱ दुल्हन को बरामद कर लिया जाएगा।

Read More :

sikar bride e Kidnap Case : विधायक राजेन्द्र गुढा का बड़ा बयान, बोले- शेखावाटी में अब नहीं रह सकती शांति

Sikar Bride Kidnap: ससुराल व पीहर में पसरा सन्नाटा, बेटी के इंतजार में परिजनों का हाल-बेहाल

Story Loader