24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का पर्स छीनकर भागे लुटेरे

गांधी भवन चौराहा पर शनिवार रात बाइक्र्स गिरोह ने एक जायरीन महिला का पर्स छीन लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

ajay yadav

•

Updated: 8 Feb 2016, 12:42 AM IST

गांधी भवन चौराहा पर शनिवार रात बाइक्र्स गिरोह ने एक जायरीन महिला का पर्स छीन लिया। महिला और उसके पति ने लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन शातिर तेज रफ्तार में कचहरी रोड की तरफ भाग गए।

पीडि़त ने क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी है। पुलिस देर रात तक तलाश में जुटी रही।

मुम्बई बान्द्रा निवासी राजेश गुप्ता अपनी पत्नी चम्पाबेन गुप्ता के साथ अजमेर पहुंचा। रात करीब 10.30 बजे होटल में खाना खाने निकले गुप्ता दम्पति गांधी भवन चौराहा पहुंचे।

इस बीच तेजी से आए बाइक सवार दो युवकों में से एक ने चम्पा बेन के पर्स पर झपट्टा मारा। जोर से झटके के साथ पर्स छीनने से महिला घबरा गई। उसके हाथ से बैग छूट गया। आरोपित बैग लेकर कचहरी रोड की तरफ निकल गए।

राजेश व चम्पा बेन गुप्ता राहगीर की मदद से क्लॉक टावर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने वायरलेस पर चेतक और सिग्मा गश्ती दल को अलर्ट कर दिया।

देर रात तक बताए हुलिए के आधार पर पुलिस लुटेरों को तलाशती रही लेकिन उनका सुराग तक नहीं लग सका।

फूट पड़े आंसू
वारदात के बाद जायरीन महिला के आंसू फूट पड़े। राजेश गुप्ता ने बताया कि दरगाह जियारत के बाद रविवार को उन्हें माउंट आबू के लिए रवाना होना था। उसकी पत्नी के बैग में 8-10 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज थे।