2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जेल में सलाखों की दीवार से बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, शहीदों की बहनें भाई की प्रतिमा से लिपटकर हुई भावुक

नीमकाथाना. जेल में बंद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने जब बहनें जेल में पहुंची तो भाइयों को सलाखों में देख बहनों की आंखे भर आई। सुबह व शाम को कार्यवाहक जेलर शिव शंकर व मुख्य प्रहरी मदनलाल ने बारी-बारी से सभी कैदियों के उनकी बहनों से राखी बंधवाई।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Aug 31, 2023

VIDEO: जेल में सलाखों की दीवार से बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, शहीदों की बहनें भाई की प्रतिमा से लिपटकर हुई भावुक

VIDEO: जेल में सलाखों की दीवार से बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, शहीदों की बहनें भाई की प्रतिमा से लिपटकर हुई भावुक

नीमकाथाना. जेल में बंद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने जब बहनें जेल में पहुंची तो भाइयों को सलाखों में देख बहनों की आंखे भर आई। सुबह व शाम को कार्यवाहक जेलर शिव शंकर व मुख्य प्रहरी मदनलाल ने बारी-बारी से सभी कैदियों के उनकी बहनों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र में बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया। महिलाओं ने मकान के दरवाजे पर पकवानों का भोग लगाया। वहीं बहनों ने भाइयों को पवित्र राखी के धागे बांधे। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए व जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लिया। उधर रोडवेज बस स्टैंड व स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर ही बहनों का अपने भाइयों से मिलना नही होता है। लेकिन इस दिन सब अपना काम छोड़कर भाई बहन एक दूसरे से मिलने जाते हंै। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के राखी बांधने के लिए सुबह घर से जल्द ही निकल कर बस स्टैण्ड पर स्टेशन पर आ गई। इससे बसों व ट्रेनों में भयंकर भीड़ रही। पूरे दिन बसों में पैर टेकने के लिए जगह नहीं रही। बसों में बैठने के लिए गेट पर भीड़ होने से कई महिलाएं बस में अपने बच्चों को खिड़की से अंदर बैठाया।

फतेहपुर. बिराणिंया गांव में बुधवार को शहीद हवलदार परमेश्वरलाल गोदारा की प्रतिमा की कलाई पर बहन दुर्गा देवी ने रक्षा सूत्र बांधा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 15 नव्बर 2003 में गोदरा शहीद हो गए थे। दुर्गा देवी हर साल भाई को राखी बांधने ठिठावता पिरान गांव से आती हैं। राखी बांधने के दौरान दुर्गा देवी की आंखें नम हो गई। शहीद की बहन कहती हैं कि जब भी कोई त्योहार आता है भाई की याद आती है। अपने भाई की प्रतिमा को लिपट कर वह भावुक हो गई। साथ ही शहीद परमेश्वर गोदारा की बेटी कौशल्या सहित पूरा परिवार बुआ दुर्गा देवी से आज भी पिता के सामने राखी बंधवता है। इस दौरान महावीर भोजदेसर,रविन्द्र चुवास, हेमन्त, हनुमान गोदारा, गिरधारी, सतोष, सरोज सहित पूर

Story Loader