1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइपीएल महाकुम्भ 2018 : देशभर के बुकी की निगाहें रहेंगी शेखावाटी पर, क्योंकि यहां लगे हैं अरबों रुपए दांव पर

देशभर के बुकी की नजर शेखावाटी के सट्टे बाजार पर रहेगी, क्योंकि अकेले शेखावाटी में अरबों का काराबोर होगा।

3 min read
Google source verification
ipl 2018 speculative business sikar

विनोद सिंह चौहान/जोगेंद्र सिंह गौड़, सीकर.

यूं तो सट्टे का कारोबार अब सालभर चलने लगा हैं, लेकिन आइपीएल की बात ही कुछ और है। इस महाकुम्भ के शुरू होने के साथ ही बुकी भी सक्रिय हो गए हैं और हर बार की तरह देशभर के बुकी की नजर शेखावाटी के सट्टे बाजार पर रहेगी, क्योंकि अकेले शेखावाटी में अरबों का काराबोर होगा। दूसरी पायदान पर बीकानेर का नाम आता रहा है। यूं कहें की आईपीएल ने सटोरियों में जान डाल दी है। सीकर में 100 बुकी सक्रिय हो चुके हैं और स्टोरियों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। सामने आ रहा है कि सीकर से अन्य जिलों तक लाइने देकर सट्टे के काले कारोबार को परवान चढ़ाया जाएगा। ऐसे में अगले दो माह तक पुलिस और स्टोरियों में लुका-छुपी का खेल चलेगा। पत्रिका ने पड़ताल की तो सामने आया है कि बुकी ने अपने फंटर (ग्राहकों) से सेटिंग शुरू कर दी है और इस बार सेफ रहने के लिए नई जगह तलाशी जा रही हैं।


शुरूआती दौर में बैंग्लूरू के भाव सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं।
इंग्लैंड से आते हैं भाव
सट्टेबाज विकास (बदला हुआ नाम) का कहना है कि क्रिकेट पर सट्टा लगाने के भाव सबसे पहले इंग्लैंड से खोले जाते हैं और इस बार भी इंग्लैंड का ही नम्बर है। भाव आते ही बड़े स्टोरिए और बुकी सक्रिय हो जाएंगे और ग्राहकों को मोबाइल पर भाव देना शुरू होगा। बड़ी बात यह भी है कि सौदा होने के बाद पैसों का लेन-देन एक दिन में ही वसूला जाता है, ताकि आगे की भाव लिए जा सकें।


सीकर में यहां बड़ा काम
सूत्रों की माने तो शेखावाटी और बीकानेर में सट्टे का बड़ा कारोबार होता है। शेखावाटी में फतेहपुर, लाडनू, सुजानगढ़, सरदार शहर और लक्ष्मणगढ़ का बड़ा नाम है। आईपीएल में पूर्व में हुई स्पॉट फिक्सिंग के तार भी शेखावाटी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। लाइनों की बात करें तो बीकानेर के अलावा नोखा और मुम्बई से भी लाइनें मिलती हैं। गोहाटी, कोलकाता, मुम्बई जैसे बड़े शहरों से लोग शेखावाटी के बुकी के पास ही सट्टा लगाना पसंद भी करते हैं। इस काले कारोबार में ईमानदारी का बड़ा ध्यान रखा जाता है।

हरिणाया के मिस्त्री ठीक करेंगे सूटकेस
नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सटोरिए ने कहा कि लाइन देने वाले सूटकेस सट्टे के दौरान खराब हो जाए या गलत जानकारी मिले। इसलिए सटोरियों ने हरियाणा के कारीगरों को सूटकेस ठीक करने के लिए बुलाया है। सामने आ रहा है कि एक सूटकेस को ठीक करने के लिए कारीगर पांच हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। सीकर में दर्जनभर से अधिक सूटकेस काम में लिए जा सकते हैं।


हर गेंद पर भाव
शहर में बुकी चलाने वाले आलोक (बदला हुआ नाम) ने बताया कि क्रिकेट की हर गेंद पर सट्टे के भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं। बड़ी बात यह है कि एक-एक गैंद पर बड़ा माल लगाया जाता है। चौका और ***** लगने और विकेट गिरने पर भी सट्टे के भाव ऊपर-नीचे होते रहते हैं।


पिछले माह ही पकड़ा गया मामला:

पुलिस ने पिछले माह ही विकास टेलर नाम के एक युवक को 18 हाइटेक सूटकेसों के साथ पकड़ा था। सभी सूटकेस दिल्ली से खरीद कर लाना बताया गया था। बताया जा रहा है कि सट्टा में पकड़ा गया व्यक्ति जल्द ही छूट भी जाता है, इसके चलते लोगों में पकड़े जाने का भय भी कम होता जा रहा है।


बाजार में आए भाव
टीम भाव (रु.में)
बैंग्लूरू 4.60
मुम्बई 5.00
हैदराबाद 6.40
दिल्ली 6.80
चेन्नई 7.00
कोलकाता 7.60
पंजाब 8.40
राजस्थान 9.40


विशेष टीम करेंगे गठित
वीआईपी विजिट के कारण पुलिस व्यस्त थी। अब आईपीएल के तहत क्रिकेट पर होने वाले सट्टे के कारोबार को रोकने के लिए विशेष टीम बनाकर सटोरियों को दबोचा जाएगा। सट्टे की सूचना मिलते ही पुलिस को तुरंत मौके पर भिजवाया जाएगा। कार्रवाई में मीडिया का सहयोग भी अपेक्षित है। -वीनित कुमार, पुलिस अधीक्षक, सीकर

Story Loader