4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समस्या: शहर की सड़कों पर दिनभर झगड़ते रहते हैं आवारा पशु

राहगीरों व वाहन चालकों के लिए साबित हो रहे खतरनाक शाम को सब्जी मंडी में बढ़ जाता है बेसहारा पशुओं का जमावड़ा

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Apr 28, 2023

समस्या: शहर की सड़कों पर दिनभर झगड़ते रहते हैं आवारा पशु

समस्या: शहर की सड़कों पर दिनभर झगड़ते रहते हैं आवारा पशु

नीमकाथाना. शहर में इन दिनों आवारा पशुओं के जमावड़े ने शहरवासियों का चैन छीन लिया है। बाजार हो या फिर गली मोहल्ला, यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों को गाय को रोटी खिलाने में भी डर लगने लगा हैं। भले ही नगर पालिका ने आवारा पशुओं को शहर से दूर छोडऩे के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए हो, लेकिन फिर भी बेसहारा पशु शहर की सड़कों पर विचरण कर रहे है। ये राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। शाम के समय तो सब्जी मंडी में आवारा पशुओं का जमावड़ा और बढ़ जाने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा कपिल मंडी, रामलीला मैदान, खेतड़ी मोड़, भूदोली रोड, राजकीय कपिल अस्पताल के सामने सहित कई इलाकों में होती है। इनके झगड़े से कई लोग घायल हो चुके है। एक महिला तो अस्पताल में काफी दिनों तक भर्ती रही लेकिन फिर भी वह बच नहीं पाई। बावजूद जिम्मेदार इनके समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे है। इससे शहर के लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी है।