4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदद करने के बहाने महिला के साथ पुलिस कांस्टेबल ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया

Constable Raped With Woman : सिपाही सुरेश पुलिस की नौकरी लगने से पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। शादी करने पर उनके बीच में समझौता हो गया था।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 25, 2019

मदद करने के बहाने महिला के साथ दो कांस्टेबलों ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया

मदद करने के बहाने महिला के साथ दो कांस्टेबलों ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया

सीकर/धोद.

Constable Raped With Woman : सिपाही सुरेश पुलिस की नौकरी लगने से पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। शादी करने पर उनके बीच में समझौता हो गया था। बाद में राजस्थान पुलिस में भर्ती निकलने पर उसकी नौकरी लग गई थी। सुरेश ने महिला को बच्चे से मारपीट का डर दिखाकर दुष्कर्म किया था। महिला ने पुलिस अधीक्षक सीकर गगनदीप सिंगला को परिवाद पेश किया था। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। महिला ने बताया कि धोद थाने से उसके पति के पास फोन आया था कि आपके लडक़े को लेकर थाने आओ। तीसरे दिन महिला पति के साथ बच्चे को लेकर थाने गई। वहां पर थानेदार ने बच्चे से मारपीट करनी शुरू कर दी।

Read More :

धर्म बदल कर युवतियों को फंसा रहे युवक, फिर उनके साथ करते है गलत काम

तब महिला ने परिचित सुरेश को बताया कि थानेदार उसके बच्चे को मार रहे है। आरोप है कि सिपाही सुरेश ने कहा कि थानेदार ऐसे नहीं मानेंगे, किसी से फोन करवाना पड़ेगा। तब सुरेश उसे एक मकान में लेकर गया। वहां पर भवानी भी आ गया। दोनों ने कहा कि थानेदार तेरे बच्चे को मार देंगे या किसी मुकदमे में फंसा देंगे।

Read More :

विवाहिता ने एसपी के सामने कांस्टेबल पर लगाया बलात्कार का आरोप, लाइन हाजिर

तब उन्होंने बलात्कार किया व अश्लील वीडियो भी बना ली थी। उसे कमरे में तीन से चार घंटे तक रखा। सिपाही सुरेश थाने चला गया। उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे व पति उसे तलाश करते हुए आ गए। कुछ दिनों के बाद भवानी दोबारा से घर पर आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। बताया कि अब उसे राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

Story Loader