
सीकर. भढाडर में किसान संसद में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम ने कहा कि सरकार या तो समझौता लागू करें नहीं तो फिर फरवरी में जयपुर पैदल कूच करेंगे ,सरकार को नाकों चने चबवाकर रहेंगे। अमराराम ने कहा राज्य सरकार के फतेहुपर जनसंवाद कार्यक्रम पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार जनसंवाद के बहाने वाह-वाही लूट रही है और बाहर जनता पर लाठीचार्ज करवा रही है। क्या इसे जनसंवाद कहते हैं। कॉलेज की मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज ,किसानों का समझौता लागू नहीं करने वाली सरकार को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।
किसान सभा के राज्याध्यक्ष पेमाराम ने कहा कि 184 किसान संगठनों की दिल्ली में हुई किसान संसद में जो भी प्रस्ताव पारित हुये है उनको अब किसान हितैषी सांसद संसद में रखेंगे तब पता चलेगा कौन किसान के पक्ष में है कौन किसान के खिलाफ है। किसान संसद के जिला महासचिव सागर खाचरिया ने किसान सभा के हिसार में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट रखी और बताया कि अब हर गांव में किसान संगठन जाएंगे और किसान संसद का आयोजन होगा। देश में किसान संसद होगी शनिवार को धोद गांव में में 11 गांवों के किसानों ने किसान संसद की। रविवार को भढ़ाडर में 11 ग्राम पंचायतों की किसान संसद हुई है। सोमवार को किसान संसद मूंडवाड़ा में होगी।
माकपा जिला सचिव माकपा किशन पारीक ने फतेहपुर में लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि स्कूल की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चार्ज करना और जनसंवाद के नाम पर सरकार अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है। सरकार वर्ग के लोगों से मिलने की बजाए समाज को जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है। झुंझुनूं में 24 दिसम्बर को माकपा के राज्य सम्मेलन से पहले आम सभा होगी। जिसमें माकपा के राष्ट्रीय सचिव सीताराम येचुरी मुख्य वक्ता होंगे।
इन्होंने लिया भाग
भढाडर में आयोजित किसान संसद में रामरतन बगडिय़ा,किशन पारीक,रामेश्र बगडिय़ा, सुरेश बगडिय़ा, जिला परिषद सदस्य रेखा जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य अमरदीप पचार, पंचायत समिति सदस्य केशर सुण्डा, सरपंच महावीर सिंह, पूर्व सरपंच मोहन सिंह खीचड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलशाद खान, कल्याण कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सत्यजीत भींचर, उपसरपंच कमला थोरासी, महिला समिति की सरोज भींचर सहित 11 पंचायतो के किसानों ने भाग लिया।
Published on:
18 Dec 2017 10:56 am
