राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के बैनर तले चल रहे आंदोलन के आठवें चरण के तहत मंगलवार को कर्मचारी डिपो में धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने रोडवेज की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ संकल्प के साथ 21 सूत्री मांगों को लेकर 24 नवंबर एक दिन की प्रदेश व्यापी हड्ताल की जाएगी। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रसिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों के समय पर वेतन व पेंशन देने, एक माह में सेवानिवृत्ति परिलाभ का महीने के पहले कार्य दिवस को आवश्यक रूप से भुगतान करने, 2 हजार नई बसों की खरीद की करने व 10 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर नई भर्ती की करने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर आज से आठवें चरण में दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है। धरने के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार व रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनकी जायज मांगों को जल्द मारने की बात कही। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।