16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बादलों ने बढ़ाया तापमान, घने कोहरे के बीच शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

सीकर. तापमान में उतार- चढ़ाव के बीच शेखावाटी में आज सर्दी का असर फिर बढ़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Dec 22, 2022

Weather Update: बादलों ने बढ़ाया तापमान, घने कोहरे के बीच शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Weather Update: बादलों ने बढ़ाया तापमान, घने कोहरे के बीच शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

सीकर. तापमान में उतार- चढ़ाव के बीच शेखावाटी में आज सर्दी का असर फिर बढ़ गया। इस दौरान बादल छाए रहने से तापमान में जरूर हल्की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन शीतलहर ने सर्दी का असर भी बढ़ा दिया। जिससे बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों के साथ सुबह फिर अलाव का सहारा लेना पड़ा। अंचल के ज्यादातर बाहरी इलाकों में कोहरा भी बढ़ गया। जिससे दृश्यता काफी प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहने के साथ शीतलहर का असर जारी रहेगा। जिसके साथ तापमान में उतार- चढ़ाव का दौर बना रहेगा। 26 दिसंबर से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रीय होने से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।

6.8 डिग्री दर्ज हुआ पारा
इधर, शेखावाटी में तापमान में आज फिर बढ़त दर्ज हुई। जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में छह दिन में ही पारा जीरो डिग्री से 6.8 डिग्री की बढ़त हासिल कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटने से तापमान में फिर कमी होने की संभावना है।

26 से सक्रीय होना नया विक्षोभ
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी हिमालय सहित पूरे उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम पिछले दो सप्ताह से शुष्क बना हुआ है। पर अब एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जो 26 और 27 दिसंबर को एक या दो मध्यम अवधि के साथ पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और हिमपात कार कारण बन सकता है। इसके असर से प्रदेश में शीतलहर करे साथ तापमान में फिर गिरावट हो सकती है।