12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलविदा 2019: जानिए पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक का शेखावाटी से क्या हैं कनेक्शन

Year Ender 2019 : साल 2020 ( Welcome 2020 ) के आगमन के साथ ही 2019 ( Year End 2019 ) खत्म होने जा रहा है। साल तो हर वर्ष बदलते हैं परंतु कई तारीखें छोड़ जाते हैं, जो इतिहास बन जाती है। सन 2019 में पुलवामा अटैक ( Pulwama Attack in 2019 ) ने देश को कभी ना भुलने वाला भयानक दर्द दिया तो एयर स्ट्राइक ( Air Strike in 2019 ) से दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। साल 2019 शेखावाटी के लिए बेहद यादगार रहेगा।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Dec 30, 2019

अलविदा 2019: जानिए पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक का शेखावाटी से क्या हैं कनेक्शन

अलविदा 2019: जानिए पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक का शेखावाटी से क्या हैं कनेक्शन

सीकर।
year ender 2019 : साल 2020 ( Welcome 2020 ) के आगमन के साथ ही 2019 ( Year End 2019 ) खत्म होने जा रहा है। साल तो हर वर्ष बदलते हैं परंतु कई तारीखें छोड़ जाते हैं, जो इतिहास बन जाती है। सन 2019 में पुलवामा अटैक ( pulwama attack in 2019 ) ने देश को कभी ना भुलने वाला भयानक दर्द दिया तो एयर स्ट्राइक ( air strike in 2019 ) से दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। साल 2019 शेखावाटी के लिए बेहद यादगार रहेगा।


पुलवामा हमले में बाल-बाल बचे थे सीकर राजकुमार

14 फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ( Pulwama Attack in Year 2019 ) में सीआरपीएफ की बस पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों पर यह अब तक सबसे बड़ा हमला था। इस आतंकी हमले में सीकर के थोई कल्याणपुरा निवासी राजकुमार झाझडिय़ा बाल-बाल बचे थे। उन्होंने जब आतंकी हमले का आंखों देखा हाल सुनाया तो दिल दहल उठा। वह बताते है कि उनकी आंखों के सामने 40 जवान शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में सेना के 78 वाहनों का काफिला गुजर रहा था। वे सेना की सबसे आगे चल रही गाड़ी में सवार थे। बता दें कि इस हमले में राजस्थान के भी कई जवान शहीद हुए थे।

अचानक तीसरी बस में जोरदार धमाका हुआ और बस के परखच्चे उड़ गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद राजकुमार और उनके साथियों ने मोर्चा संभाला और घायल जवानों को बचाने लगे। वहां हाल रूह को झकझोर देने वाला था। हमले के बाद परिजनों का काफी बार फोन आया लेकिन नहीं उठाया। वे अपने साथियों की मदद करने में लगे हुए थे। फिर उन्होंने फोन उठाकर परिवार को बताया कि वह सुरक्षित है लेकिन अपने साथियों को खो दिया।

कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 दिन तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने शेखावाटी किया था संबोधित

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद ही भारत ने बड़ी कार्रवाई की थी। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने शहीदों की धरती शेखावाटी से पहली बारी देश को संबोधित किया था। उन्होंने कहा भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मैं देश नहीं रुकने दूंगा। मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को, तेरा सीस झुकने नहीं दूंगा। पीएम मोदी राजस्थान के चूरू जिले में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।