सरई थाना क्षेत्र के निगरी चौकी में गोपद नदी पर रेत खदान में अवैध कब्जे को लेकर खनिज कारोबारियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गजेन्द्र त्रिपाठी पिता मनछे त्रिपाठी, धीरू त्रिपाठी और बबलू मिश्रा अवैध रूप से रेत की सप्लाई करते हैं। गोपद नदी पर जेपी आवास के पीछे से रेत की अवैध सप्लाई होती है। उस खदान में इन्होंने अवैध कब्जा जमा रखा है और वहां किसी का हस्तक्षेप इनको पसंद नहीं हैं।