। कोतवाली थानाक्षेत्र के काम तियरा में ससुराल आए एक युवक के साथ बुधवार की रात कुछ बदमाशों ने मारपीट की फिर चाकू से उसके गुप्तांग काट दिए। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्तीकराया गया है। जिस वक्त उस पर हमला हुआ वह पत्नी के साथ घर पर अकेला था। बदमाश हमला करने के बाद भाग गए। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जीतेन्द्र पाण्डेय पिता रामसागर पाण्डेय उम्र 26 वर्षनिवासी सहोखर बुधवार को ससुराल काम तियरा आया हुआ था। ससुराल में वह अपनी पत्नी के साथ अकेले था। घर के अन्य सदस्य बाहर किसी काम से चले गए थे। बुधवार की रात गांव के ही पड़ोसी आरोपी विनय दुबे, बसंत दुबे और शिवशंकर पनिका जीतेन्द्र पाण्डेय के साथ जीतेन्द्र पाण्डेय के ससुराल में ही बैठे हुए थे। इस बीच रात करीब 11 बजे गए, लेकिन आरोपी युवक वहां से नहीं जा रहे थे। जीतेन्द्र पाण्डेय ने उन्हें अपने घर जाने का कहा, लेकिन वे वहां से हटने को तैयार नहीं थे। इस बीच रात के करीब 12 बज गए और तीनों आरोपी युवक जीतेन्द्र पाण्डेय से विवाद करने लगे।
लाठी डंडे से की मारपीट
बताया गया कि देर रात आरोपियों ने जीतेन्द्र पाण्डेय की पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और जीतेन्द्र पाण्डेय की मिलकर पिटाईकरने लगे। लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। इस घटना में जीतेन्द्र बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। रात में ही पीडि़त युवक पत्नी के साथ कोतवाली थाना पहुंचा और मामले की रिपोर्टदर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल जीतेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया।