रिहंद के नौ फाटक खुलने से सोन, बिजुल, रेणुका नदी उफान पर

सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के हालात

less than 1 minute read
Aug 21, 2016
Rihand Dam

सिंगरौली।
जिले में लगभग 10 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ताल-तलैया लबालब भर गए हैं। रोजाना बारिश होने की वजह से रिहंद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। बीते गुरुवार को जलस्तर बढ़कर 867.2 फीट तक पहुंच गया था। शुक्रवार की सुबह ही लाल निशान पार कर गया।

हालात बदतर देख डैम का एक फाटक शनिवार की सुबह ही खोल दिया गया। देर शाम तक जलस्तर लाल निशान पार कर गया।रिहंद डैम खतरे के निशान को पार कर गया है। हालात को देखते हुए बीती रात डैम के नौ फाटक खोल दिए गए।

हालांकि सुबह ही एक फाटक खोल दिया गया था। फाटक खोल दिए जाने से सोन, बिजुल और रेणुका नदियां उफान पर चलने लगीं। इस स्थिति में सीमीवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

लाल निशान पार
भारी बारिश के चलते रिहंद डैम लाल निशान को पार कर गया है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, डैम का जलस्तर 870 फीट पार कर गया है। हालात बेकाबू देख सभी 13 फाटकों में से नौ खोल दिए गए। जानकारी के मुताबिक, शुरूआती दौर में रिहंद डैम का अधिकतम और न्यनूनतम जलस्तर क्रमश:880 व 830 फीट था।


आगे चलकर फ्लाईएश, अतिक्रमण और कटाव के चलते अधिकतम जलस्तर घटकर 870 फीट तक पहुंच गया। 868 फीट जलस्तर होने पर रिहंद डैम के सभी 13 फाटकों में दो या तीन फाटक खोल दिए जाते हैं। इस साल तो 870 फीट से ज्यादा जलस्तर हो गया। वर्ष 2011 में तीन फाटक खोले गए थे।

Published on:
21 Aug 2016 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर