7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के पांच शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई !

-आबकारी का विशेष निरोधात्मक अभियान

2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. जिले में जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया के नेतृत्व में करीब एक महीने तक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया गया। इस दौरान ३४ अभियोग दर्ज किए गए। अंकित मूल्य से ज्यादा दाम वसूलने पर पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
दो चरणों में चले अभियान के दौरान आबूरोड के आबकारी निरीक्षक जीतेन्द्रसिंह सोढ़ा, सिरोही-रेवदर के निरीक्षक ईश्वरङ्क्षसह चौहान और प्रहराधिकारी करणीङ्क्षसह जोधा की टीम ने कई जगहों पर दबिश दी और ३४ अभियोग दर्ज किए। रेवदर टीम दो अभियोग महत्वपूर्ण प्रकृति (बरामदगी की मात्रा 52 लीटर से अधिक) के दर्ज किए। इस दौरान शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर अंग्रेजी शराब व बीयर बेचते पाए जाने पर पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी प्रकार हथकड़ शराब, अवैध मदिरा बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए नाकाबंदी भी की गई। साथ ही परिवाद प्राप्त होने पर आकस्मिक दबिश जांच की गई। जिसमें27 अभियोग पंजीकृत कर 18 को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से देशी शराब के 421 पव्वे, 257 बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई।आदिवासी क्षेत्र में दबिश देकर1260 लीटर वॉश नष्ट की। इस दौरान शराब परिवहन करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया गया।

महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग
शिवगंज। संघवी पूरीबाई भूरमल जैन राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों के मूल दस्तावेज की जांच की अंतिम तिथि एवं प्रथम वर्ष के तीनों संकायों में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्र संघ अध्यक्ष ने कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। छात्र संघ अध्यक्ष गौतम राजपुरोहित एवं एबीवीपी इकाई अध्यक्ष प्रशांत जैन के नेतृत्व में विद्यार्थियों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि प्रथम वर्ष के तीनों संकायों की वरीयता सूची जारी हो चुकी है। उनके आवेदन पत्र सहित मूल दस्तावेजों की जांच का बुधवार को अंतिम दिवस है। लेकिन अभी भी कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें पूर्व के विद्यालयों से टीसी भी नहीं मिली है। कई विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र तक नहीं बने है। ऐसे में कई विद्यार्थी अपने दस्तावेज की जांच करवाने से वंचित रह जाएंगे और उनके स्थान पर प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों को स्थान मिल जाएगा। वर्तमान में विद्यार्थी संख्या में मुकाबले महाविद्यालय के तीनों संकायों में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है। सीटें बढ़ाने का आग्रह किया है।