26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में दीपावली सीजन पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठकअधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 13 Oct 2022, 3:15 PM IST

माउंट आबू में दीपावली सीजन पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

माउंट आबू में दीपावली सीजन पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

माउंट आबू. पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में आगामी दीपावली पर्यटन सीजन के दौरान यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपखंड अधिकारी कटारिया ने यहां आने वाले पर्यटकों के वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्किंग करने को सूचनापट्ट स्थापित करने, पुलिस विभाग को पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था को बनाए रखने, पर्यटक वाहनों के भारी दबाब को देखते हुए एकतरफा यातायात की व्यवस्था करने, सडकों के किनारे व नो पार्किंग क्षेत्र में और बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों को क्रेन के जरिए हटवाकर उन पर सख्त कार्यवाही करने, कोलडिपो बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी भूमि पर पर्यटन सीजन में वाहनों को पार्किंग करने की व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

फास्टैग के बाद नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

उपखंड अधिकारी कटारिया ने माउंट आबू आने वाले पर्यटकों को वाहनकर नाके पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़े व किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए टोल नाके पर फास्टैग लगाने की प्रक्रिया को शीघ्र लागू करवाने की कायर्वाही के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, नगरपालिका, पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, डिस्कॉम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।