24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक फिसलने से घायल बीएसएफ जवान की मौत

छत्तीसगढ़ से चार दिन पूर्व छुट्टी पर लौटा था घर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 11 Nov 2022, 1:55 PM IST

बाइक फिसलने से घायल बीएसएफ जवान की मौत

बाइक फिसलने से घायल बीएसएफ जवान की मौत

BSF jawan injured in bike slipping diesआबूरोड. सिरोही जिले में सदर थाना क्षेत्र के जाम्बुड़ी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से गम्भीर रुप से घायल एक बीएसएफ के जवान की उपचार के दौरान पालनपुर स्थित अस्पताल में मौत हो गई। जवान ने गुरुवार को पालनपुर स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के जवान भी अस्पताल पहुंचे। शव को पैतृक जाम्बुड़ी गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया समेत परिजनों ने पालनपुर से शव को आबूरोड जाम्बुड़ी गांव के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार जाम्बुड़ी गांव निवासी भूराराम पुत्र केवलाराम गरासिया बीएसएफ में जवान था और गत 6 नवम्बर को छत्तीसगढ़ से छुट्टी पर अपने गांव जाम्बुड़ी लौटा था। गत 8 नवम्बर को जाम्बुड़ी स्थित पुराने मकान से मीन तलहटी स्थित नए मकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आने से भूराराम मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। अम्बाजी कोटेज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालनपुर स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी व जनप्रतिनिधि व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को पैतृक गांव लाया गया। इधर, जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर रही।

जोधपुर से गुमशुदा बुजुर्ग पहुंचा आबूरोड, आरपीएफ ने परिजनों से मिलाया


आबूरोड. जोधपुर से छह दिन पूर्व गुमशुदा बुजुर्ग के आबूरोड में मिलने पर आरपीएफ ने बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया। छह दिन से गुमशुदा परिजन के मिलने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस का आभार जताया। आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक विकास कुमार के अनुसार 4 नवम्बर को एक बुजुर्ग जोधपुर निवासी घनश्यामदास वैष्णव (70) पुत्र द्वारकाप्रसाद वैष्णव घर से बिना बताए कही निकल गया। परिजनों के रेलवे स्टेशन जोधपुर तलाश करने पर बुजुर्ग के आबूरोड की तरफ जाना पाए जाने पर आबूरोड पोस्ट प्रभारी विकास कुमार से सम्पर्क किया गया। आरपीएफ निरीक्षक के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक भागुराम मय टीम ने अथक प्रयास से सीसीटीवी के जरिए बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश की। जिस पर बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए मिला। बुजुर्ग के परिजन शांतिलाल वैष्णव पुत्र पितांबरदास वैष्णव निवासी जोधपुर के पहचानने पर परिजनों ने आरपीएफ के कार्य की सराहना कर आभार जताया।