भामाशाह का स्वागत
भामाशाह स्वरूपसिंह मोतीसिंह दहिया का एसएमसी अध्यक्ष रूपसिंह राठौड़ एवं संस्था प्रधान हनवंतसिंह महेचा ने स्वागत किया। भामाशाह की ओर से सत्र २०१९-२० में विद्यालय को १४ सीसीटीवी कैमरे फिटिंग करवाकर भेंट किए गए।
भामाशाह रणजीतसिंह सोलंकी, देवीसिंह, पूनमसिंह, बलवंतसिंह की ओर से कक्षा के लिए स्पीकर्स लगवाए गए। पिछले माह प्रियवृतसिंह देवड़ा ने विद्यालय को प्रिंटर भेंट किया। इस अवसर पर शांताराम, जगदीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, रामजीलाल मीना, लाभूसिंह देवड़ा, जीवन प्रकाश, भंवरलाल, मुकेश कुमार, राजेन्द्रसिंह, सुमेरसिंह, गुमानसिंह उपस्थिति थे।